Current Date

वाराणसी से आई बड़ी खबर: बाइक टक्कर के विवाद में चली गोली, 14 वर्षीय किशोर की मौत, दूसरे को कमर में लगी गोली, पी सेवन न्यूज पर पढ़े क्या है मामला…

|
Published on: 25 December 2025, 1:46 pm IST
Subscribe

वाराणसी/चंदौली— बड़ागांव थाना क्षेत्र के दयालपुर (रसूलपुर) गांव में गुरुवार शाम मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. बाइक से आपस में धक्का लगने के बाद हुई कहासुनी के दौरान फायरिंग हो गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. घटना में दो लोगों को गोली लगी, जिनमें एक किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार गोली लगने से समीर सिंह (14 वर्ष) पुत्र बनारसी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे तत्काल शिवपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, रामू यादव (35 वर्ष) निवासी इंदरपुर को कमर में गोली लगी है. हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी. इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फायरिंग के कारण, प्रयुक्त हथियार और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर गहन छानबीन जारी है.

अस्पताल में घटना की जानकारी लेती पुलिस—

किशोर की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!