Current Date

चंदौली जिले से बड़ी खबर, मोहरगंज में हुआ धमाका: किन्नरों के मकान पर बम से हमला करने की चर्चा, दीवार उड़ी- दहली तीन मंजिला इमारत. नजदीकी पर शक, मौके पर बुलाया गया बम निरोधक दस्ता

|
Published on: 22 December 2025, 5:28 am IST
Subscribe

चंदौली — बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में रविवार देर रात हुए जोरदार धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। किन्नरों के मकान को निशाना बनाकर किए गए इस धमाके में एक तरफ की दीवार पूरी तरह उड़ गई, जबकि तेज झटके से तीन मंजिला इमारत दहल उठी। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए और अफरातफरी मच गई। क्षेत्र में यह चर्चा तेज है कि किसी ने बम फेंककर मकान पर हमला किया।
मोहरगंज स्थित तीन मंजिला इमारत में किन्नर रहते हैं। रात के समय अचानक हुए विस्फोट से इमारत की एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे आसपास के मकानों तक कंपन महसूस किया गया। धमाके के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

सूचना मिलते ही बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे पुराना विवाद है, जिस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है।
सीओ सकलडीहा ने बताया कि धमाके में किस तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया गया, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!