Current Date

केराडीह में अवर अभियंता व विद्युतकर्मियों के साथ मारपीट, बसपा चकिया विधानसभा अध्यक्ष समेत कई पर मुकदमा दर्ज

|
Published on: 4 December 2025, 12:51 pm IST
Subscribe

शहाबगंज— केराडीह गांव में मंगलवार को सरकारी कार्य में बाधा डालने और बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट करने का मामले में गुरुवार को पुलिस ने जेई के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया. जानकारी के अनुसार विजली विभाग के जेई संजीव कुमार अपनी टीम के साथ मंगलवार को केराडीह गांव ओटीएस का कार्य करने के लिए गई थी. इसी दौरान ग्रामीणों के एक समूह ने मौके पर पहुंचकर न केवल काम रुकवाया बल्कि गाली-गलौज के साथ मारपीट भी की. घटना की गंभीरता को देखते हुए जेई ने तत्काल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की.
तहरीर के आधार पर पुलिस ने केराडीह गांव निवासी बसपा चकिया विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज समेत अन्य सहयोगियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. विभागीय कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि टीम गांव में नियमित जांच और ओटीएस कार्य के लिए गई थी, तभी आरोपी पक्ष ने बिना किसी कारण आपत्तिजनक व्यवहार शुरू कर दिया. अचानक हुए हमले में कर्मचारियों में दहशत फैल गई और कार्य बाधित हो गया.

थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है. पुलिस टीम गांव में दबिश देकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!