Current Date

सकलडीहा-चहनियाँ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने वृद्ध को मारी टक्कर,  अस्पताल जाते ही मौत, परिवार में मचा कोहराम

|
Published on: 8 January 2026, 9:30 am IST
Subscribe

चंदौली—बलुआ थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी पुनवासी गुप्ता (61) सकलडीहा से चहनिया के तरफ आते समय भगवानपुर गांव के पास अज्ञात वाहन से टकरा गये. मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर लाये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर परिवार के सदस्य भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गये जिनका रो रोकर बुरा हाल था. वहीं स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

रोते-बिलखते परिजन —

कल्याणपुर गांव के पुनवासी गुप्ता आज सुबह सकलडीहा के तरफ से अपने घर लूना से जा रहे थे कि अचानक भगवानपुर गांव के पास धर्मशाला के सामने एक चार चक्का वाहन से टकरा गये. अधिक कोहरे के वजह से वाहन की पहचान नहीं हो पायी. पुनवासी को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस जहां कानूनी कार्यवाही में जुट गई वहीं परिवार वाले भी पहुंच रोना बिलखना शुरू कर दिया. पुनवासी गुप्ता चहनिया बाजार के एक कबाड़ी की दुकान पर मजदूरी का कार्य करते थे. जिनकी चार पुत्री सुमन,सुषमा, पिंकी एक पुत्र पवन गुप्ता है जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है रचना और पवन की अभी शादी नहीं हुई. परिवार का भरण पोषण करने की जिम्मेदारी पुनवासी के उपर ही था. जो छिन गया. पत्नी गीता देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!