Current Date

अलीनगर पुलिस ने चार अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार: 90 किलो गांजा बरामद, ओड़ीशा से वाराणसी ले जा रहे थे गांजा की खेप

|
Published on: 12 July 2026, 6:46 am IST
Subscribe
ads

चन्दौली—जिले की अलीनगर पुलिस को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पचपेड़वा अंडरपास (रेवसा) के पास घेराबंदी कर एक क्रेटा कार और डीसीएम मिनी ट्रक से 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 22.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन सर्विलांस टीम और अलीनगर प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अलीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप डीसीएम ट्रक में लादकर वाराणसी की ओर लाई जा रही है, जबकि उसके आगे एक क्रेटा कार पायलटिंग कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रिंग रोड स्थित पचपेड़वा अंडरपास के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया। चालक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान क्रेटा कार की डिग्गी से 22 किलोग्राम तथा डीसीएम ट्रक में नीली पॉलिथीन के नीचे छिपाकर रखा गया 68 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस प्रकार कुल 90 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान राजस्थान निवासी काशीराम (41), बिहार निवासी मनोज कुमार (52), दिल्ली निवासी ज्ञानेन्द्र कुमार (38) तथा ओडिशा निवासी सुशान्त कुमार दिग्गल (37) के रूप में हुई है।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे वाहन स्वामी के कहने पर ओडिशा से गांजा खरीदकर राजस्थान और दिल्ली ले जा रहे थे। पुलिस से बचने के लिए गांजे को बंडलों में छिपाकर ले जाया जा रहा था।

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!