Current Date

कैंटोमेंट में हाइटेक जुए का वीडियो वायरल होने पर बदला स्थान, जुआ जगत के किंग राजा बाबू ने बुद्ध बिहार कालोनी में बनाया नया ठिकाना. फड़, रास्ते और थाने तक सक्रिय हुए सिंडीकेट के सदस्‍य…पढ़े P7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट

|
Published on: 20 December 2025, 11:01 am IST
Subscribe
ads

चंदौली/वाराणसी। कैंटोमेंट में एक बिल्डिंग के अंदर चल रहे करड़ों रुपये के जुए फड़ का वीडियो वायरल होने और खबर प्रकाशित होने के बाद इस सिंडीकेट को चलाने वाले कथित राजा बाबू और फड़ पर बुक (जुआड़ियों के दाव पर उल्टा दाव) लगाने वाले प्रवेश वर्मा (काल्पनिक नाम) समेत गिरोह से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. गौरतलब है कि पी सेवन न्यूज पर खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार शाम को कथित बिल्डिंग में जुए के फड़ को बंद कर दिया गया. सूत्रों पर विश्वास करें तो मौके पर जिम्मेदार पुलिस टीम पहुंची और बिल्डिंग समेत फ्लैट का वीडियो बना कर उसे अधिकारियों को प्रेषित किया गया, कि यहां सब कुछ ठीक है… लेकिन करोड़ों रुपये के जुए फड़ को संचालित करने की कहानी यहीं खत्म नहीं होती, शनिवार को इस जुए के फड़ को कैंट थाना अन्तर्गत पड़ने वाले बुद्ध बिहार कालोनी में (वरुणा नदी के किनारे) पहले से चिन्हित दूसरे स्थान पर चालू करने की योजना है. इस जगह का करता धरता भी जुआ किंग कहे जाने वाला राजा बाबू ही है. दोपहर दो बजे तक सिंडीकेट के सदस्य नए जुए के फड़ तक पर नजर बनाए हुए थें. यहां सवाल उठना लाजमी है कि राजा बाबू और उसके गिरोह के लोग कैसे जुए के इतने बड़े सिंडीकेट को खुलकर संचालित कर रहे हैं? क्या इसकी भनक कैंट थाने की पुलिस को नहीं? पूरे पूर्वांचल से जिस जुए के फड़ पर जुआड़ी जुट रहे हैं और करोड़ों रुपये की हार जीत‌का फैसला जहां रोज हो रहा क्या इसकी जानकारी एसओजी-2 को नहीं? इन सवालों में ही इनका जवाब भी है छुपा है… बहरहाल जुआ जगत के किंग राजा बाबू और उसके फड़ पर बुक लगाने वाले प्रवेश वर्मा (काल्पनिक नाम) के द्वारा अब बुद्ध बिहार कालोनी में एक फ्लैट में फिर से ताश के पत्तों पर करोड़ों अंदर-बाहर करने वाले जुआड़ियों को इक्ट्ठा किया जा रहा है. सूत्रों पर विश्वास करें इस फड़ पर भी बनारस, मुगलसराय, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही समेत पूर्वांचल से जुआड़ी जुट रहे हैं। वहीं कैंटोमेंट में बिल्डिंग के अंदर चल रहे जुए के फड़ कावीडियो वायरल होने के बाद राजा बाबू और बुकर प्रवेश वर्मा (काल्पनिक नाम) के साथ सिंडीकेट के सदस्य सक्रिय हैं. बुद्ध बिहार स्थित जुए के फड़ से लगायत रास्ते और कैंट थाने के आसपास तक लड़कों को लगया गया है, ताकि गतिविधियों पर नजर रखी जा सके.

पुलिस विभाग के एक बड़े अधिकारी के बंगले के पास चल रहा था बुक का जुआ…

कैंटोमेंट में राजा बाबू और बुकर प्रवेश वर्मा के द्वारा हाइटेक जुए का फड़ जहां संचालित किया जा रहा था वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर एक बड़े पुलिस अधिकारी का आवास है. जब शुक्रवार को जुए फड़ का वीडियो वायरल हुआ तो राजा बाबू के करीबियों के बीच हड़कंम मच‌ गया. वीडियो में नजर आ रहे कई ऐसे चेहरे भी हैं जोकि मिर्जापुर जिले में 2023 में जुए के फड़ पर विवाद के दौरान भिलगौर गांव निवासी विवेक सिंह उर्फ विक्की की गोली मार कर हत्या करने की घटना के वक्त मौका-ए-वारदात पर मौजूद‌ थें.

करोड़ों के जुआ फड़ से होती है लाखों की कमाई…

कैंट थाना क्षेत्र में चलने वाले करोड़ों रुपये के जुआ फड़ से लाखों की कमाई भी होती है. सूत्रों पर विश्वास करें तो यहां आने वाले हर जुआड़ी को नाल (एंट्री फिस) देना होता है. यह नाल गेम के हिसाब से घटता-बढ़ता रहता है. बड़े गेम में आमे वाले बड़े जुआड़ियों को फड़ तक लाने- ले जाने के लिए लड़के लगाए जाते हैं. वहीं बुकर प्रवेश वर्मा (काल्पनिक नाम) के द्वारा भी फड़दार राजा बाबू को मोटी रकम दी जाती है. इस लाखों रुपये के बंदरबाट में कई चेहरे शामिल हैं. जिनका नाम और काम जल्द ही पी सेनव न्यूज उजागर करेगा.

अगला लेख

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

Chandauli News: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

Chandauli Crime: बारिश की आड़ में शर्मनाक हरकत, युवती से छेड़खानी का आरोप, सूचना मिलते ही हरकत में आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरोपी युवक को देर रात दबोचा

Chandauli Crime: बारिश की आड़ में शर्मनाक हरकत, युवती से छेड़खानी का आरोप, सूचना मिलते ही हरकत में आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरोपी युवक को देर रात दबोचा

Chandauli Crime: रक्षाबंधन के दिन मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा पति, विवाद ने बदला रंग! क्षुब्ध होकर खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Chandauli Crime: रक्षाबंधन के दिन मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा पति, विवाद ने बदला रंग! क्षुब्ध होकर खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
error: Content is protected !!