Current Date

चंदौली में सड़क हादसे में कलेक्ट में तैनात प्रशासनिक अधिकारी की मौत, अज्ञात वाहन बना वजह, परिजनों और विभाग में शोक की लहर

|
Published on: 29 October 2025, 6:07 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा हाईवे पर बुधवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में चंदौली क्लेडेड कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव (58) की दर्दनाक मौत हो गई. मूल रूप से बलुआ क्षेत्र के मारूफपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव लंबे समय से वाराणसी के महमूरगंज आकाशवाणी एक निजी फ्लैट में रह रहे थे, और रोजाना ड्यूटी के लिए चंदौली आते-जाते थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार की शाम वह मोटरसाइकिल से ड्यूटी के बाद वाराणसी जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही अचेत हो गए. पास में स्थित पेट्रोल टंकी के मालिक व समाज सेवी सुनील सिंह ने तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी. सूचना मिलते ही अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दुर्घटना में शामिल वाहन तेज रफ्तार से गुजर रहा था और मौके से फरार हो गया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके. घटना की सूचना मिलते ही परिजन वाराणसी से चंदौली जिला अस्पताल पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों का कहना है कि कृष्ण कुमार रोजाना इसी मार्ग से दफ्तर जाते थे और हादसे के वक्त भी वह सामान्य रूप से लौट रहे थे. इधर, क्लेडेड कार्यालय में भी सहकर्मियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई. सहयोगियों ने उन्हें एक ईमानदार, शांत स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया. देर रात को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

एक्सीडेंटल जोन बना अलीनगर का पचपेड़वा

अलीनगर थाना क्षेत्र के पचपेड़वा हाईवे पर आए दिन दुर्घटना में लोग अपनी जान गवा रहे हैं. इधर एक सप्ताह में करीब आधा दर्जन लोगों की जान सड़क हादसे जा चुकी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पचपेड़वा हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और सर्विस रोड सहित लाइट की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे को रोका जा सके.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!