Current Date

चोरी की घटनाओं को दबाने का आरोप, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने चंदौली पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल—

|
Published on: 18 December 2025, 5:57 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने एक बार फिर जनपद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने जिले में चोरी और लूट की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि अपराध के आंकड़े कम दिखाने के लिए पुलिस कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने से बच रही है, जबकि जमीनी स्तर पर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। पूर्व विधायक ने बुधवार की मध्य रात्रि चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के पास हुई एक चोरी की घटना का हवाला देते हुए चंदौली कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ चंदौली ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में आम नागरिक असमंजस में हैं कि कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति क्या है। चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पीड़ितों की शिकायतें दर्ज नहीं की जा रही हैं। मनोज सिंह डब्लू के अनुसार, उनके रिश्तेदार अर्जुन सिंह, निवासी खुरहट गांव (बरहनी ब्लॉक), ट्रेन से चंदौली मझवार स्टेशन पहुंचे थे। घने कोहरे के चलते वे स्टेशन परिसर से बाहर सर्विस लेन पर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की और बैग, नकदी व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित का पुत्र मौके पर पहुंचा और दोनों रात में ही चंदौली कोतवाली पहुंचे, लेकिन उस समय कोतवाल के अनुपस्थित रहने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अगले दिन पूर्व विधायक द्वारा कोतवाली प्रभारी से बातचीत के बाद पीड़ित को थाने बुलाया गया और फिर कस्बा पुलिस चौकी भेज दिया गया। आरोप है कि वहां चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय मोबाइल गुमशुदगी की तहरीर लिखवा दी गई। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस लंबे समय से चोरी की घटनाओं को गुमशुदगी के मामलों में दर्ज कर अपराध का ग्राफ कम दिखाने की कोशिश कर रही है। इससे अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने एसपी चंदौली से मामले का संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है. इस संबंध में कोतवाल संजय सिंह ने बताया पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे
error: Content is protected !!