Current Date

मिर्जापुर के अहरौरा में हादसा: चंदौली के मजदूर की मौत, पूर्व जिला अध्यक्ष का बताया जा रहा है खदान

|
Published on: 27 November 2025, 5:57 am IST
Subscribe
ads

चंदौली/मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र धुरिया स्थित खदान में गुरुवार की सुबह एक मुंशी की मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की पुष्टि होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और खनन व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई. बताया जा रहा है कि जिस खदान में हादसा हुआ, वह चंदौली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से जुड़ी बताई जाती है. ग्रामीणों का आरोप है कि खदान में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं है. न सुरक्षा उपकरण उपलब्ध होते हैं और न ही निगरानी का उचित इंतजाम रहता है. लोगों ने कहा कि सोनभद्र में हाल में हुए हादसे के बाद भी खनन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी जारी है. उनके अनुसार लगातार हो रहे हादसे यह दर्शाते हैं कि जिम्मेदार विभाग और प्रबंधन सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं. ग्रामीणों ने मौके पर जुटकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि खदानों में मौतें होती रहती हैं, पर जांच आगे नहीं बढ़ती और दोषियों की जिम्मेदारी तय नहीं की जाती। “लापरवाही की जड़ आखिर खोजेगा कौन?”—स्थानीय लोगों का यही सवाल था। उनका मानना है कि खनन गतिविधियों में निगरानी की कमी, अनियमित संचालन और सुरक्षा प्रोटोकॉल की अवहेलना ही इस तरह के हादसों की असली वजह हैं.

जयहिंद की मौत की सूचना पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

इनसेट– चंदौली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह के खदान में हुई जय हिंद की मौत

जिस खदान में यह हादसा हुआ है वह चंदौली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह की है. खदान में बुधवार रात जय हिंद यादव (25) की मौत हो गई. जय हिंद मुबारकपुर, चकिया निवासी था और खदान में काम करता था. पुलिस के अनुसार वह रात में ऊंचाई से गिरा, जिससे उसकी मौत हुई. वहीं साथी मजदूरों ने इसे संदिग्ध मौत बताते हुए आरोप लगाया कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने खदान प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!