Current Date

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्याः परिजनों में मचा कोहराम, तीन साल पहले हुई थी शादी, पारिवारिक कलह बनी वजह

|
Published on: 5 January 2026, 10:11 am IST
Subscribe

चंदौली— जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के खोचवा (रामपुर) गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने युवक को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

मृतक की पहचान खोचवा गांव के रहने वाले अजीत कुमार पुत्र रामचंद्र (30) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अजीत किसी पारिवारिक विवाद को लेकर काफी तनाव में था. इसी तनाव के कारण उसने अपने घर के एक कमरे में पंखे की कुंडी से फांसी लगा ली. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. अजीत की 3 साल पहले शादी हुई थी और उसको एक पुत्र भी था जिसकी कुछ दिन बाद मौत हो गई थी. पत्नी से भी रिश्ते सही नहीं चल रहे थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पारिवारिक विवाद सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता चल सके.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!