चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह नेशनल हाईवे के पास बने दिशा सूचक बोर्ड खंबे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव मिला. पुलिस ने मौके पर जाकर शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. जांच के दौरान पुलिस को मृतक के जेब से आधार कार्ड और नगदी बरामद हुए.
मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान झारखंड थाना चतरा के रहने वाले कारू भारती पुत्र फागु भारती (55) के रूप में हुई है. इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही टीम को शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव हाईवे पर दिशा सूचक बोर्ड के खम्भे पर लटकने की सूचना मिली. पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो मृतक ने खुद के गमछे से गले में फांसी लगाना पाया गया.





