चंदौली— बबुरी थाना क्षेत्र के उतरौत बाजार में गुरुवार की दोपहर मिट्टी लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. डंपर की मिट्टी के नीचे सड़क किनारे खेल रहें एक मासूम सहित अन्य लोगों की दबे होने की आशंका है. आरोपी डंपर चालक को बबुरी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. ड्राइवर नशे में धुत बताया गया है.
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि गुरुवार की दोपहर लेवा की तरफ से मिट्टी लदी डंपर कांटा बिशनपुर की तरफ जा रहा था. गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार डंपर उतरौत बाजार के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. इस बीच रोड पर खेल रहे एक मासूम सहित अन्य लोगों की डंपर की मिट्टी के नीचे दबे होने की आशंका है. डंपर को उठाने के लिए क्रेन बुलाया गया है. आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है. मौके पर बबुरी, शहाबगंज सहित इलिया पुलिस मौजूद है.






