Current Date

Chandauli News: भाजपा नेता डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने वनवासी मुसहर बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों के बीच बांटी मिठाइयां और पटाखे

|
Published on: 7 November 2026, 12:10 pm IST
Subscribe
ads

बोले– समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियों का प्रकाश पहुंचाना ही दीपावली पर्व की सच्ची सार्थकता–

मुगलसराय—दीपावली का पर्व सिर्फ अपने घरों को रोशन करने और परिवार के साथ खुशियां मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक प्रेम, अपनत्व और खुशियों का उजाला पहुंचाने का भी संदेश देता है. इसी सामाजिक समरसता और सेवा भावना की मिसाल पेश करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने विधानसभा मुगलसराय के हमीदपुर स्थित दलित मुसहर बस्ती में वनवासी परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं.

इस दौरान डॉ. पांडेय ने बस्ती के बच्चों को अपने हाथों से मिठाइयां खिलाईं और उनके बीच मिठाइयां एवं पटाखे वितरित किए. बच्चों के साथ आत्मीयता से बातचीत कर उनकी खुशियों में शामिल हुए और सभी परिवारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उनके इस आत्मीय प्रयास से बस्ती में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला.

इस अवसर पर डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने कहा कि परिवार के साथ त्योहार मनाना तो सामान्य बात है, लेकिन समाज के उन लोगों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटना, जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है, वास्तविक आत्मिक संतोष प्रदान करता है। दीपावली की असली सार्थकता तभी है, जब समाज का कोई भी व्यक्ति खुद को उपेक्षित महसूस न करे.

उन्होंने कहा कि दीपावली प्रेम, सद्भाव, समानता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि खुशियों का प्रकाश समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के घर तक भी पहुंचे. समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही हमारी सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक जिम्मेदारी है.

डॉ. पांडेय की इस पहल से मुसहर बस्ती के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी. मिठाइयों और पटाखों के बीच बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. इस पहल ने दीपावली के पर्व को सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी अपनत्व के संदेश के साथ और भी खास बना दिया.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद: मंडल अध्यक्ष श्री गंगाराम साहनी, राजू इकबाल, सत्यानंद राय, रामकिशुन झा, अरविंद पटेल, शिवनाथ प्रजापति, राजाराम चौरसिया, संदीप पटेल, शिवपूजन डॉक्टर, राजू गोंड, शारदा मुसहर, दुर्गा पांडेय, चंद्रशेखर पटेल, बबलू सिंह, ग्राम प्रधान दिनेश सिंह, शेखर बिना एवं राजेश मौर्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

अगला लेख

धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव: सैफई के किसान परिवार से देश की सियासत के शिखर तक… संघर्ष, सादगी और समाजवाद से गढ़ी ऐतिहासिक पहचान, पढ़िए नेताजी के जीवन के अनछुए पहलुओं की विशेष कहानी सिर्फ P7 न्यूज़ पर…

धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव: सैफई के किसान परिवार से देश की सियासत के शिखर तक… संघर्ष, सादगी और समाजवाद से गढ़ी ऐतिहासिक पहचान, पढ़िए नेताजी के जीवन के अनछुए पहलुओं की विशेष कहानी सिर्फ P7 न्यूज़ पर…

Chandauli News: रेलवे की सरकारी कुर्सी, जमीन का कारोबार, अस्पताल-होटल में साझेदारी और अब भाजपा का पटका! डॉ. आरपी सिंह की सियासी एंट्री पर चौतरफा सवाल, रेलवे के नियम-5 से लेकर संपत्तियों तक उठी चर्चा!

Chandauli News: रेलवे की सरकारी कुर्सी, जमीन का कारोबार, अस्पताल-होटल में साझेदारी और अब भाजपा का पटका! डॉ. आरपी सिंह की सियासी एंट्री पर चौतरफा सवाल, रेलवे के नियम-5 से लेकर संपत्तियों तक उठी चर्चा!

Chandauli News: भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर डॉ. कृष्णानंद पांडेय का भव्य स्वागत, मुगलसराय में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

Chandauli News: भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर डॉ. कृष्णानंद पांडेय का भव्य स्वागत, मुगलसराय में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

Chandauli News: चंदौली की सियासत में परिवारवाद और बाहुबल का दबदबा! 25 साल से राजनीति के मैदान में जमे दिग्गज, अब अगली पीढ़ी को सियासी विरासत सौंपने की तैयारी

Chandauli News: चंदौली की सियासत में परिवारवाद और बाहुबल का दबदबा! 25 साल से राजनीति के मैदान में जमे दिग्गज, अब अगली पीढ़ी को सियासी विरासत सौंपने की तैयारी

Chandauli News: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी, मुगलसराय पहुंचे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दिए सियासी संकेत

Chandauli News: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी, मुगलसराय पहुंचे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दिए सियासी संकेत

Chandauli News: राम कथा के सहारे सियासी नैया पार लगाने की तैयारी? मोदी के काशी एयर शो से सुशील सिंह की धानापुर राम कथा तक, चुनावी संदेश पर चर्चा तेज!

Chandauli News: राम कथा के सहारे सियासी नैया पार लगाने की तैयारी? मोदी के काशी एयर शो से सुशील सिंह की धानापुर राम कथा तक, चुनावी संदेश पर चर्चा तेज!
error: Content is protected !!