Current Date

Chandauli News: चंदौली की सियासत में परिवारवाद और बाहुबल का दबदबा! 25 साल से राजनीति के मैदान में जमे दिग्गज, अब अगली पीढ़ी को सियासी विरासत सौंपने की तैयारी

|
Published on: 12 November 2026, 6:48 am IST
Subscribe
ads

सवाल बड़ा है… आखिर पार्टी का झंडा-बैनर उठाने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को कब मिलेगा मौका? क्या चंदौली की राजनीति में आम कार्यकर्ताओं के लिए विधायक और सांसद बनने का रास्ता बंद होता जा रहा है?

Jai tiwari —

चंदौली—जनपद की राजनीति में लंबे समय से कुछ चुनिंदा राजनीतिक परिवारों और प्रभावशाली चेहरों का दबदबा देखने को मिल रहा है. खासकर सैयदराजा विधानसभा की सियासत में पिछले कई वर्षों से कुछ बड़े राजनीतिक नाम लगातार सक्रिय हैं. अब राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा शुरू हो गई है कि वर्षों तक राजनीति करने वाले दिग्गज नेता खुद के बाद अपनी अगली पीढ़ी को भी राजनीतिक मैदान में उतारने की तैयारी में हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उन कार्यकर्ताओं के भविष्य को लेकर खड़ा हो रहा है, जो वर्षों से पार्टी का झंडा-बैनर उठाते हैं, चुनाव में पसीना बहाते हैं और संगठन के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं.

सैयदराजा की राजनीति में सुशील सिंह का लंबा सफर —

सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुशील सिंह जनपद की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं. करीब 25 वर्षों से राजनीतिक गतिविधियों में उनकी मजबूत मौजूदगी रही है. विधायक सुशील सिंह कई बार विधानसभा चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पकड़ साबित कर चुके हैं. उनका राजनीतिक सफर सकलडीहा विधानसभा से शुरू हुआ, जहां से वह पहली बार विधायक बने. सन 2007 में बसपा से टिकट पाकर सपा के प्रभुनारायण यादव को हराकर पहली बार विधायक बने. वहीं दुसरी बार 2012 में सकलडीहा विधानसभा सीट से पुनः सपा के प्रभुनारायण सिंह यादव को हराकर निर्दल विधायक बने. 2017 में सैयदराजा विधानसभा से तीसरी बार बीजेपी से टिकट पाकर बसपा प्रत्यासी विनीत सिंह को हराकर विधायक बने. वहीं 2022 में पुनः सैयदराजा विधानसभा सीट से बीजेपी से टिकट पाकर सपा प्रत्यासी मनोज कुमार सिंह को हराकर लगातार चौथी बार विधायक बने. अब उनके राजनीतिक परिवार की अगली पीढ़ी को लेकर भी चर्चाएं होने लगी हैं.

मनोज सिंह डब्लू भी अगली पीढ़ी को तैयार करने में जुटे?

दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की राजनीति में सक्रिय पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी सैयदराजा विधानसभा से अपनी दावेदारी को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं. मनोज सिंह डब्लू एक बार सैयदराजा से विधायक रह चुके हैं. मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में वह भी अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के प्रयास में जुटे हैं. राजनीतिक चर्चाओं के मुताबिक, दोनों प्रमुख राजनीतिक खेमों में अगली पीढ़ी को तैयार करने की कवायद भी दिखाई दे रही है. ऐसे में सैयदराजा की राजनीति केवल वर्तमान चुनाव तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि आने वाले वर्षों की राजनीतिक विरासत को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं.

25 साल की राजनीति के बाद भी कार्यकर्ताओं का नंबर कब आएगा?

चंदौली की राजनीति का सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उन समर्पित कार्यकर्ताओं का भविष्य क्या होगा, जो किसी नेता के साथ वर्षों से संगठन में काम कर रहे हैं? बूथ स्तर से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक पार्टी का झंडा उठाने वाले कार्यकर्ताओं को क्या कभी विधायक और सांसद बनने का अवसर मिलेगा? या फिर राजनीतिक पदों और टिकटों पर प्रभावशाली परिवारों का ही दबदबा बना रहेगा? चुनाव के समय कार्यकर्ताओं से बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जब टिकट वितरण और राजनीतिक जिम्मेदारी सौंपने की बारी आती है तो कई बार पुराने और समर्पित कार्यकर्ता पीछे छूट जाते हैं.

बृजेश सिंह की निगाहें भी चंदौली की राजनीति पर!

जनपद की सियासत में पूर्व एमएलसी और प्रभावशाली राजनीतिक चेहरा बृजेश सिंह का नाम भी अहम माना जाता है. उनकी राजनीतिक सक्रियता और चंदौली की बड़ी विधानसभा सीटों को लेकर संभावित दिलचस्पी की चर्चाएं भी राजनीतिक गलियारों में होती रहती हैं. भविष्य में यदि उनके परिवार की अगली पीढ़ी भी चुनावी राजनीति में उतरती है तो जिले का सियासी समीकरण और दिलचस्प हो सकता है. हालांकि इस संबंध में किसी औपचारिक चुनावी घोषणा या दावेदारी की पुष्टि नहीं है.

जिला पंचायत की कुर्सी पर भी लंबे समय से एक ही राजनीतिक परिवार का प्रभाव—

विधानसभा की राजनीति से इतर जिला पंचायत की राजनीति पर भी नजर डालें तो यहां भी लंबे समय से प्रभावशाली चेहरों का दबदबा देखने को मिलता है। जिला पंचायत अध्यक्ष धनबली सिंह लगातार तीन बार से इस कुर्सी पर काबिज है. इससे जनपद की स्थानीय राजनीति में परिवार, प्रभाव और राजनीतिक पकड़ की भूमिका पर एक बार फिर बहस शुरू हो जाती है.

क्या चंदौली में राजनीति का रास्ता सिर्फ प्रभावशाली परिवारों के लिए है?

लोकतंत्र की खूबसूरती यह है कि यहां किसी भी सामान्य कार्यकर्ता को मेहनत, संगठनात्मक क्षमता और जनता के समर्थन के बल पर आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए. लेकिन जब राजनीतिक मैदान में बार-बार कुछ चुनिंदा चेहरे और परिवार ही नजर आते हैं तो आम कार्यकर्ताओं के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है. क्या राजनीति में आगे बढ़ने के लिए वर्षों की मेहनत पर्याप्त नहीं है? क्या पार्टी के प्रति समर्पण से ज्यादा राजनीतिक रसूख और पारिवारिक विरासत मायने रखती है?

आने वाले 25 साल की राजनीति का सबसे बड़ा सवाल!

चंदौली की राजनीति में आने वाले समय में कई नए चेहरे दिखाई दे सकते हैं, लेकिन असली परीक्षा राजनीतिक दलों की होगी. क्या भाजपा और समाजवादी पार्टी जैसे प्रमुख दल अपने पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर देंगे, या फिर राजनीतिक विरासत अगली पीढ़ी को सौंपने का सिलसिला जारी रहेगा? सैयदराजा से लेकर जिला पंचायत तक उठ रहे इन सवालों का जवाब आने वाले चुनावों और राजनीतिक फैसलों में दिखाई देगा.

सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या चंदौली की राजनीति में अगली पीढ़ी के नाम पर केवल नेताओं के परिवारों को ही मौका मिलेगा, या फिर पार्टी का झंडा-बैनर उठाने वाला सामान्य कार्यकर्ता भी कभी विधायक और सांसद की कुर्सी तक पहुंच पाएगा?

अगला लेख

धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव: सैफई के किसान परिवार से देश की सियासत के शिखर तक… संघर्ष, सादगी और समाजवाद से गढ़ी ऐतिहासिक पहचान, पढ़िए नेताजी के जीवन के अनछुए पहलुओं की विशेष कहानी सिर्फ P7 न्यूज़ पर…

धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव: सैफई के किसान परिवार से देश की सियासत के शिखर तक… संघर्ष, सादगी और समाजवाद से गढ़ी ऐतिहासिक पहचान, पढ़िए नेताजी के जीवन के अनछुए पहलुओं की विशेष कहानी सिर्फ P7 न्यूज़ पर…

Chandauli News: रेलवे की सरकारी कुर्सी, जमीन का कारोबार, अस्पताल-होटल में साझेदारी और अब भाजपा का पटका! डॉ. आरपी सिंह की सियासी एंट्री पर चौतरफा सवाल, रेलवे के नियम-5 से लेकर संपत्तियों तक उठी चर्चा!

Chandauli News: रेलवे की सरकारी कुर्सी, जमीन का कारोबार, अस्पताल-होटल में साझेदारी और अब भाजपा का पटका! डॉ. आरपी सिंह की सियासी एंट्री पर चौतरफा सवाल, रेलवे के नियम-5 से लेकर संपत्तियों तक उठी चर्चा!

Chandauli News: भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर डॉ. कृष्णानंद पांडेय का भव्य स्वागत, मुगलसराय में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

Chandauli News: भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर डॉ. कृष्णानंद पांडेय का भव्य स्वागत, मुगलसराय में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

Chandauli News: भाजपा नेता डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने वनवासी मुसहर बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों के बीच बांटी मिठाइयां और पटाखे

Chandauli News: भाजपा नेता डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने वनवासी मुसहर बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों के बीच बांटी मिठाइयां और पटाखे

Chandauli News: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी, मुगलसराय पहुंचे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दिए सियासी संकेत

Chandauli News: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी, मुगलसराय पहुंचे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दिए सियासी संकेत

Chandauli News: राम कथा के सहारे सियासी नैया पार लगाने की तैयारी? मोदी के काशी एयर शो से सुशील सिंह की धानापुर राम कथा तक, चुनावी संदेश पर चर्चा तेज!

Chandauli News: राम कथा के सहारे सियासी नैया पार लगाने की तैयारी? मोदी के काशी एयर शो से सुशील सिंह की धानापुर राम कथा तक, चुनावी संदेश पर चर्चा तेज!
error: Content is protected !!