Current Date

Chandauli News: चंदौली में धान खरीद केंद्रों पर किसानों को न हो परेशानी, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

|
Published on: 19 November 2026, 11:44 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने धान खरीद व्यवस्था और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत समीक्षा की. बैठक के बाद उन्होंने विभिन्न धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

बैठक में डिप्टी आरएमओ राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं सहायक आयुक्त रविशंकर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

डॉ. पांडेय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि धान खरीद प्रक्रिया में किसी भी किसान को परेशानी नहीं होनी चाहिए. सभी क्रय केंद्रों पर समय से धान खरीद, पारदर्शी तौल, पंजीकरण, टोकन और भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उन्होंने किसानों के लिए खाद एवं उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया. अधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए और वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी हो. कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अनियमितता की शिकायत मिलने पर प्रभावी कार्रवाई की जाए.

इसके साथ ही क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए.

डॉ. पांडेय ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं. उनकी मेहनत और उपज का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है. शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को समय से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें.

अगला लेख

Varanasi News: सीमा पर देश की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिक अब समाज में जगाएंगे राष्ट्रचेतना, काशी में सैकड़ों पूर्व सैनिकों की मौजूदगी में लोकमत परिष्कार सभा का आयोजन

Varanasi News: सीमा पर देश की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिक अब समाज में जगाएंगे राष्ट्रचेतना, काशी में सैकड़ों पूर्व सैनिकों की मौजूदगी में लोकमत परिष्कार सभा का आयोजन

Chandauli News: डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग ट्रस्टी पद से अजय कुमार श्रीवास्तव ने दिया इस्तीफा, संस्थान की सदस्यता भी छोड़ी

Chandauli News: डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग ट्रस्टी पद से अजय कुमार श्रीवास्तव ने दिया इस्तीफा, संस्थान की सदस्यता भी छोड़ी

Chandauli News: चंदौली पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 इंस्पेक्टर गैरजनपद रवाना; विधानसभा चुनाव से पहले वाराणसी जोन में तबादलों की बड़ी सूची जारी, देख P7 न्यूज़ पर सबसे पहले लिस्ट…..

Chandauli News: चंदौली पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 इंस्पेक्टर गैरजनपद रवाना; विधानसभा चुनाव से पहले वाराणसी जोन में तबादलों की बड़ी सूची जारी, देख P7 न्यूज़ पर सबसे पहले लिस्ट…..

Chandauli Police Transfer: चंदौली के 10 निरीक्षकों का गैरजनपद तबादला, गाजीपुर और जौनपुर भेजे गए; टीआई सत्य प्रकाश यादव समेत इन अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

Chandauli Police Transfer: चंदौली के 10 निरीक्षकों का गैरजनपद तबादला, गाजीपुर और जौनपुर भेजे गए; टीआई सत्य प्रकाश यादव समेत इन अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

Chandauli News: विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में तबादलों की तैयारी तेज, चंदौली के 27 निरीक्षक जाएंगे गैरजनपद!

Chandauli News: विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में तबादलों की तैयारी तेज, चंदौली के 27 निरीक्षक जाएंगे गैरजनपद!

Chandauli News: मुगलसराय में सांसद डॉ. विनोद बिंद के आवास पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया छठ महापर्व, परिवार के सदस्यों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

Chandauli News: मुगलसराय में सांसद डॉ. विनोद बिंद के आवास पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया छठ महापर्व, परिवार के सदस्यों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य
error: Content is protected !!