Current Date

Chandauli Crime: सैयदराजा में गौतस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 हजार के इनामी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार; 3 गोवंश बरामद

|
Published on: 27 September 2026, 6:10 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले की सैयदराजा थाना क्षेत्र में गौतस्करी के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक कार्रवाई में मैजिक वाहन से वध के लिए ले जाए जा रहे दो गाय और एक बछिया को बरामद किया, जबकि दूसरी कार्रवाई में जून माह से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया.

पहली कार्रवाई में सैयदराजा पुलिस ने जमानिया-कंदवा मार्ग पर जाने वाले पुल के पास चेकिंग के दौरान मैजिक वाहन संख्या BR 45 GB 4264 को रोककर उसमें लदे तीन गोवंश बरामद किए. मौके से वाहन चालक उमेश कुमार निवासी कैमूर, बिहार और परिचालक ऋषिकेश कुमार निवासी रोहतास, बिहार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार पूछताछ में ऋषिकेश ने बताया कि वह गांवों से सस्ते दाम पर गाय खरीदकर बिहार ले जाता था, जहां उन्हें अधिक कीमत पर बेचने की बात सामने आई.

वहीं दूसरी कार्रवाई में स्वाट, सर्विलांस और सैयदराजा पुलिस की संयुक्त टीम ने गोवंश तस्करी के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी मनीष सिंह (39) को वाराणसी के बेलवा बाबा लमही स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, 5 जून 2026 को भतीजा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान गोवंश से लदी बोलेरो पिकअप पुलिस को देखकर खेतों की ओर भाग गई थी। तलाशी में वाहन से 8 गोवंश (6 जीवित और 2 मृत) बरामद हुए थे। इसी मामले में मनीष सिंह फरार चल रहा था.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मनीष सिंह ने पूछताछ में बताया कि बरामद बोलेरो पिकअप उसके पिता रामजीत सिंह के नाम पंजीकृत थी और पुलिस चेकिंग देखकर वह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था.

दोनों मामलों में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में सैयदराजा थाना पुलिस के साथ स्वाट एवं सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे.

अगला लेख

Chandauli Crime : संदिग्ध हालात में नाई की मौत, सड़क हादसे की आशंका; क्षतिग्रस्त ऑटो कब्जे में, मुगलसराय कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

Chandauli Crime : संदिग्ध हालात में नाई की मौत, सड़क हादसे की आशंका; क्षतिग्रस्त ऑटो कब्जे में, मुगलसराय कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

Chandauli Crime: व्हाट्सऐप पर अश्लील फोटो/वीडियो भेजने का आरोप, अलीनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Chandauli Crime: व्हाट्सऐप पर अश्लील फोटो/वीडियो भेजने का आरोप, अलीनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Chandauli News: झपकी बनी काल! तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे डंपर में मारी जोरदार टक्कर, परिचालक की दर्दनाक मौत

Chandauli News: झपकी बनी काल! तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे डंपर में मारी जोरदार टक्कर, परिचालक की दर्दनाक मौत

मिट्टी में 53 साल से मां दुर्गा की आस्था गढ़ रहे किनाराम पाल, 15 की उम्र में थामा था हुनर का औजार; सेंट्रल कॉलोनी में कोलकाता के डेढ़ दर्जन कारीगर जुटे, महंगाई-बारिश के बीच 40 सेट तैयार करने का जिम्मा

‘ऑपरेशन कनविक्शन’ में वाराणसी पुलिस की दमदार पैरवी, विवेचक निरीक्षक संजय कुमार सिंह की जांच के बाद POCSO मामले में 20 साल की सजा, एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया

‘ऑपरेशन कनविक्शन’ में वाराणसी पुलिस की दमदार पैरवी, विवेचक निरीक्षक संजय कुमार सिंह की जांच के बाद POCSO मामले में 20 साल की सजा, एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया

Chandauli News: तेज रफ्तार पिकअप पलटी, चालक की दर्दनाक मौत; देर रात हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: तेज रफ्तार पिकअप पलटी, चालक की दर्दनाक मौत; देर रात हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, पहचान में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!