Current Date

Chandauli Crime: व्हाट्सऐप पर अश्लील फोटो/वीडियो भेजने का आरोप, अलीनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

|
Published on: 26 September 2026, 5:26 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र में व्हाट्सऐप के जरिए अश्लील वीडियो व फोटो भेजे जाने के मामले में पुलिस ने साइबर क्राइम पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साइबर शिकायत की तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है.

पुलिस मिली जानकारी के अनुसार, अगस्त 2026 में 14C साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से अलीनगर पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक व्यक्ति द्वारा चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित अश्लील वीडियो व फोटो व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से भेजे गए.

शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को कथित संदिग्ध की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के नीबूपुर गांव निवासी सनोहर यादव, पुत्र गणेश यादव, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई.

इस सबंध में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया मामले की शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है. अब पुलिस डिजिटल साक्ष्यों, संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और शिकायत से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: सैयदराजा में गौतस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 हजार के इनामी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार; 3 गोवंश बरामद

Chandauli Crime: सैयदराजा में गौतस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 हजार के इनामी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार; 3 गोवंश बरामद

Chandauli Crime : संदिग्ध हालात में नाई की मौत, सड़क हादसे की आशंका; क्षतिग्रस्त ऑटो कब्जे में, मुगलसराय कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

Chandauli Crime : संदिग्ध हालात में नाई की मौत, सड़क हादसे की आशंका; क्षतिग्रस्त ऑटो कब्जे में, मुगलसराय कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

Chandauli News: झपकी बनी काल! तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे डंपर में मारी जोरदार टक्कर, परिचालक की दर्दनाक मौत

Chandauli News: झपकी बनी काल! तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे डंपर में मारी जोरदार टक्कर, परिचालक की दर्दनाक मौत

मिट्टी में 53 साल से मां दुर्गा की आस्था गढ़ रहे किनाराम पाल, 15 की उम्र में थामा था हुनर का औजार; सेंट्रल कॉलोनी में कोलकाता के डेढ़ दर्जन कारीगर जुटे, महंगाई-बारिश के बीच 40 सेट तैयार करने का जिम्मा

‘ऑपरेशन कनविक्शन’ में वाराणसी पुलिस की दमदार पैरवी, विवेचक निरीक्षक संजय कुमार सिंह की जांच के बाद POCSO मामले में 20 साल की सजा, एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया

‘ऑपरेशन कनविक्शन’ में वाराणसी पुलिस की दमदार पैरवी, विवेचक निरीक्षक संजय कुमार सिंह की जांच के बाद POCSO मामले में 20 साल की सजा, एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया

Chandauli News: तेज रफ्तार पिकअप पलटी, चालक की दर्दनाक मौत; देर रात हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: तेज रफ्तार पिकअप पलटी, चालक की दर्दनाक मौत; देर रात हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, पहचान में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!