Current Date

Chandauli News: चंदौली समेत पूरे जोन में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, एडीजी नवीन अरोड़ा ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा—अवैध शराब, मादक पदार्थ और संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

|
Published on: 24 September 2026, 5:21 am IST
Subscribe
ads

चंदौली/वाराणसी—एडीजी जोन वाराणसी नवीन अरोरा ने बुधवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोन के सभी जनपदों में कानून-व्यवस्था और अपराध की स्थिति की समीक्षा की. बैठक में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, गो-तस्करी, साइबर अपराध, गैंगस्टर, गुंडा और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों की प्रभावी रोकथाम को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

समीक्षा के दौरान जोन स्तर पर गठित कमेटियों के माध्यम से अपराध नियंत्रण के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया. एडीजी ने कहा कि लंबित विवेचनाओं और मामलों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो.

उन्होंने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण, जनसुनवाई और पुलिस की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि आईजीआरएस के मामले में जोन का प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर बेहतर रहा है. मीडिया रिस्पांस में भी आजमगढ़ के अच्छे प्रदर्शन की सराहना की गई.

चंदौली को सुधार के निर्देश— अपराध नियंत्रण और मामलों के निस्तारण में चंदौली की स्थिति में सुधार के लिए एडीजी ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए. समीक्षा में माल निस्तारण के मामले में मिर्जापुर प्रथम रहा. वहीं 15 सितंबर तक जोन में कुल 62 पुरस्कार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें चंदौली के भी आरोपी शामिल रहे.

बैठक के दौरान एनएसए, गैंगस्टर, गुंडा, गोवध, एनडीपीएस और अवैध शराब तस्करी जैसे मामलों में हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई. अधिकारियों को घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, पुरस्कार संबंधी मामलों में तेजी तथा सक्रिय अपराधियों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए.

एडीजी ने आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण, लंबित विवेचनाओं और मामलों के निस्तारण तथा पीड़ितों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा. इसके साथ ही पुलिस की ओर से किए जा रहे अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जनपद के कप्तान, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी निर्धारित दिनों में स्वयं पुलिस लाइन परेड में शामिल हों. एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिसिंग में जवाबदेही और सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया. बैठक में डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण समेत जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

अगला लेख

Chandauli Crime: सैयदराजा में गौतस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 हजार के इनामी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार; 3 गोवंश बरामद

Chandauli Crime: सैयदराजा में गौतस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 हजार के इनामी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार; 3 गोवंश बरामद

Chandauli Crime : संदिग्ध हालात में नाई की मौत, सड़क हादसे की आशंका; क्षतिग्रस्त ऑटो कब्जे में, मुगलसराय कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

Chandauli Crime : संदिग्ध हालात में नाई की मौत, सड़क हादसे की आशंका; क्षतिग्रस्त ऑटो कब्जे में, मुगलसराय कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

Chandauli Crime: व्हाट्सऐप पर अश्लील फोटो/वीडियो भेजने का आरोप, अलीनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Chandauli Crime: व्हाट्सऐप पर अश्लील फोटो/वीडियो भेजने का आरोप, अलीनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Chandauli News: झपकी बनी काल! तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे डंपर में मारी जोरदार टक्कर, परिचालक की दर्दनाक मौत

Chandauli News: झपकी बनी काल! तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे डंपर में मारी जोरदार टक्कर, परिचालक की दर्दनाक मौत

मिट्टी में 53 साल से मां दुर्गा की आस्था गढ़ रहे किनाराम पाल, 15 की उम्र में थामा था हुनर का औजार; सेंट्रल कॉलोनी में कोलकाता के डेढ़ दर्जन कारीगर जुटे, महंगाई-बारिश के बीच 40 सेट तैयार करने का जिम्मा

‘ऑपरेशन कनविक्शन’ में वाराणसी पुलिस की दमदार पैरवी, विवेचक निरीक्षक संजय कुमार सिंह की जांच के बाद POCSO मामले में 20 साल की सजा, एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया

‘ऑपरेशन कनविक्शन’ में वाराणसी पुलिस की दमदार पैरवी, विवेचक निरीक्षक संजय कुमार सिंह की जांच के बाद POCSO मामले में 20 साल की सजा, एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया
error: Content is protected !!