Current Date

Chandauli News: चंदौली में खनन विभाग का एक्शन: बिना वैध प्रपत्र मोरंग लदा ट्रक पकड़ा, रोकने पर चालक ने तेज रफ्तार में भागने का किया प्रयास—सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप

|
Published on: 24 September 2026, 4:39 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले में अवैध उपखनिज परिवहन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान खनन विभाग की टीम ने BR 24 GD 7442 नंबर के एक वाहन को पकड़ा है. खनन अधिकारी प्रदीप कुमार राज की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 22 सितंबर 2026 की रात करीब ढ़ाई बजे चंदौली विकास भवन के पास नेशनल हाईवे पर उपखनिजों के परिवहन की जांच की जा रही थी.

इसी दौरान बिहार की ओर से वाराणसी की तरफ जा रहे मोरंग लदे वाहन को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया गया. शिकायत के मुताबिक वाहन की नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही थी. टीम द्वारा रुकने का इशारा किए जाने के बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज रफ्तार में भागने लगा.

शिकायत में आरोप है कि वाहन को रोकने के दौरान चालक ने खनन विभाग के वाहन को भी अपने ट्रेलर से टक्कर मारने का प्रयास किया. काफी दूर तक पीछा करने के बाद सिंधीताली रेलवे ब्रिज के पास जाम लगने पर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा। बाद में पुलिस/टीम की सहायता से चालक को पकड़ लिया गया.

पूछताछ में चालक ने बताया कि वाहन में बालू/मोरंग का परिवहन किया जा रहा था और उसके पास आवश्यक आईएसटीपी (ISTP) नहीं था. एमएमसीपी जांच में भी वाहन द्वारा बिना वैध प्रपत्र के बालू/मोरंग परिवहन किए जाने की बात सामने आने का उल्लेख शिकायत में किया गया है. वाहन पर मिर्जापुर जनपद का पूर्व का एक चालान भी लंबित बताया गया है, जिसमें 43 हज़ार 480 की धनराशि दर्ज है.

खनन विभाग की शिकायत के आधार पर वाहन को नवीन मंडी चौकी में खड़ा कराया गया तथा चालक को आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना चंदौली भेजा गया. मामले में खान एवं खनिज से संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की मांग की गई है.

अगला लेख

Chandauli Crime: सैयदराजा में गौतस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 हजार के इनामी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार; 3 गोवंश बरामद

Chandauli Crime: सैयदराजा में गौतस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 हजार के इनामी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार; 3 गोवंश बरामद

Chandauli Crime : संदिग्ध हालात में नाई की मौत, सड़क हादसे की आशंका; क्षतिग्रस्त ऑटो कब्जे में, मुगलसराय कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

Chandauli Crime : संदिग्ध हालात में नाई की मौत, सड़क हादसे की आशंका; क्षतिग्रस्त ऑटो कब्जे में, मुगलसराय कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

Chandauli Crime: व्हाट्सऐप पर अश्लील फोटो/वीडियो भेजने का आरोप, अलीनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Chandauli Crime: व्हाट्सऐप पर अश्लील फोटो/वीडियो भेजने का आरोप, अलीनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Chandauli News: झपकी बनी काल! तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे डंपर में मारी जोरदार टक्कर, परिचालक की दर्दनाक मौत

Chandauli News: झपकी बनी काल! तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे डंपर में मारी जोरदार टक्कर, परिचालक की दर्दनाक मौत

मिट्टी में 53 साल से मां दुर्गा की आस्था गढ़ रहे किनाराम पाल, 15 की उम्र में थामा था हुनर का औजार; सेंट्रल कॉलोनी में कोलकाता के डेढ़ दर्जन कारीगर जुटे, महंगाई-बारिश के बीच 40 सेट तैयार करने का जिम्मा

‘ऑपरेशन कनविक्शन’ में वाराणसी पुलिस की दमदार पैरवी, विवेचक निरीक्षक संजय कुमार सिंह की जांच के बाद POCSO मामले में 20 साल की सजा, एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया

‘ऑपरेशन कनविक्शन’ में वाराणसी पुलिस की दमदार पैरवी, विवेचक निरीक्षक संजय कुमार सिंह की जांच के बाद POCSO मामले में 20 साल की सजा, एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया
error: Content is protected !!