वाराणसी—अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, काशी प्रांत की पदाधिकारी बैठक मैक्सवेल सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सभागार में हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया.
वक्ताओं ने कहा कि भाषा, पंथ, संप्रदाय, राज्य और विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन राष्ट्रीयता एक है. उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक देश की एकता को मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है
उन्होंने कहा कि देश के सामने मौजूद सामाजिक चुनौतियों और देश विरोधी ताकतों के बीच पूर्व सैनिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को आगे बढ़ाते हुए गरीब, दलित, शोषित और वंचित वर्ग तक पहुंचकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा.
कार्यक्रम के संयोजक प्रांत संगठन मंत्री डॉ. केएन पांडेय रहे. मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक रमेश जी, अति विशिष्ट अतिथि सह प्रांत कार्यवाह राकेश जी, विशिष्ट अतिथि कैप्टन इंदल सिंह चंदेल और अध्यक्ष इंजीनियर रेवती रमण तिवारी रहे. संचालन प्रांत महासचिव सुदीप मिश्रा ने किया. बैठक में सैकड़ों पूर्व सैनिक मौजूद रहे.










