Current Date

Chandauli Breaking: सेवा और संस्कार की अनूठी पहल, डैडीज स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 19वीं बार अयोध्या रवाना; श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह

|
Published on: 30 August 2026, 4:49 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—वाराणसी मंडल स्थित डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा की ओर से संचालित निःशुल्क तीर्थयात्रा बस सेवा के तहत शनिवार, 29 अगस्त को वातानुकूलित बस श्रद्धालुओं को लेकर 19वीं बार पावन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई. इस पहल को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

विद्यालय की यह पहल शिक्षा के साथ सेवा भावना, सामाजिक दायित्व और सांस्कृतिक मूल्यों को जोड़ने का उदाहरण बन चुकी है. क्षेत्र में इस निःशुल्क तीर्थयात्रा को लेकर लोगों में इतना उत्साह है कि आने वाले कई महीनों तक की सीटें आधार कार्ड की छायाप्रति जमा कराकर पहले ही आरक्षित हो चुकी हैं.

LTP Calculator के आविष्कारक एवं शेयर बाजार और आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ डॉ. विनय प्रकाश तिवारी के निर्देशन में संचालित डैडीज इंटरनेशनल स्कूल कक्षा 12 तक सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप शिक्षा प्रदान कर रहा है. विद्यालय में कक्षा 6 से विद्यार्थियों को संरचित वित्तीय शिक्षा भी दी जा रही है, जिसमें धन प्रबंधन, बचत, निवेश और आर्थिक निर्णयों की समझ विकसित करने पर जोर दिया जाता है.

विद्यालय के प्रिंसिपल अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सीबीएसई के शैक्षणिक मानकों का अनुपालन विद्यालय की प्राथमिकता है. बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है.

इस अवसर पर डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि अयोध्या केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और आदर्श जीवन की प्रेरणा देने वाली भूमि है. भगवान श्रीराम का जीवन हमें चरित्र, धैर्य और कर्तव्य पालन की सीख देता है.

अयोध्या रवाना होने से पहले तीर्थयात्रियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया. उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों, छात्रावास व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की सराहना की.

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे. डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की यह निःशुल्क तीर्थयात्रा सेवा अब क्षेत्र में नियमित सामाजिक पहल का रूप ले चुकी है, जिसमें शिक्षा के साथ सेवा, संस्कार और समाज से जुड़ाव को भी प्राथमिकता दी जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी
error: Content is protected !!