Current Date

Chandauli News: मुगलसराय के नए थानाध्यक्ष को सरदार सेना के महामंत्री ने सौंपी तहरीर, पूर्व थानाध्यक्ष पर मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज की मांग

|
Published on: 27 August 2026, 11:27 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली में सरदार सेना के महामंत्री और रिटायर्ड फौजी के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है. वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के वार्ड रामपुर निवासी सुनील कुमार पटेल पुत्र मिश्रीलाल सिंह ने जिलाधिकारी चंदौली को शिकायती पत्र देकर पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायतकर्ता ने घटना की जांच कराने के साथ ही 25 अगस्त की शाम की कोतवाली की CCTV फुटेज उपलब्ध कराने की मांग की है.

शिकायत के मुताबिक, सुनील पटेल 25 अगस्त 2026 को करीब  शाम 4:30 बजे एक मामले के संबंध में मुगलसराय कोतवाली पहुंचे थे. आरोप है कि थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह से बातचीत के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्हें बंधक बनाकर लात-घूंसे, डंडे और लाठी से पीटा गया तथा गंभीर चोटें पहुंचाई गईं.

सुनील पटेल ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके नाक और कान से खून निकलने लगा और कपड़े भी खून से भीग गए. शिकायत में यह भी कहा गया है कि बेहोशी की हालत में उनके कपड़े बदल दिए गए और कथित तौर पर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। होश में आने के बाद दर्द होने पर दवा मांगने का आरोप है, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें दवा नहीं दी गई.

शिकायतकर्ता ने प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के साथ सिपाही अनिल कुमार सिपाही रविंद्र तथा अन्य पुलिसकर्मियों पर भी आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि बाद में उन्हें हवालात में बंद कर दिया गया और पुलिस द्वारा उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया गया.

CCTV फुटेज से सामने आ सकता है सच —

मामले में सुनील पटेल ने मुगलसराय कोतवाली थानाध्यक्ष अर्जुन प्रताप सिंह को भी प्रार्थना पत्र देकर 25 अगस्त की शाम 4:30 बजे से 7:00 बजे के बीच की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के संबंध में कोतवाली में लगे CCTV कैमरों की फुटेज महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकती है.

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर आरोपित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!