Current Date

Chandauli News: कोड़रिया में बिजली बिल वसूली टीम से मारपीट का आरोप, सदर कोतवाली में कर्मचारियों ने दी तहरीर, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

|
Published on: 19 August 2026, 5:31 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— सदर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रिया गांव में बुधवार को राजस्व वसूली के लिए पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है. घटना के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.

तहरीर के अनुसार बुधवार दोपहर विद्युत विभाग की टीम संविदाकर्मियों समेत कई कर्मचारियों के साथ कोड़रिया गांव में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंची थी. टीम उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करने की अपील कर रही थी. इसी दौरान एक उपभोक्ता के परिसर पर करीब 18 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया होने की बात सामने आई.

कर्मचारियों द्वारा बकाया बिल जमा करने के लिए कहने पर आरोप है कि विपुल सिंह समेत अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपितों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की. कर्मचारियों का आरोप है कि इस दौरान सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए गए. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.

घटना के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी सदर कोतवाली पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. कर्मचारियों ने कहा कि यदि इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो भय के माहौल में बिजली बिल की वसूली करना मुश्किल होगा. कर्मचारियों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी.

इस संबंध में सदर प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

अगला लेख

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में चंदौली में आक्रोश, बिलारीडीह तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल

Chandauli News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में चंदौली में आक्रोश, बिलारीडीह तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल

Chandauli Crime : जमीन बंटवारे को लेकर खूनी खेल, पिता को गाड़ी से कुचलने वाला आरोपी सतीश गिरफ्तार

Chandauli Crime : जमीन बंटवारे को लेकर खूनी खेल, पिता को गाड़ी से कुचलने वाला आरोपी सतीश गिरफ्तार
error: Content is protected !!