चंदौली— पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में संचालित स्वाट, सर्विलांस टीम एवं जनपद पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए 111 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं. मंगलवार की दोपहर पुलिस लाइन चंदौली के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने चंदौली पुलिस की सराहना की.
पुलिस के अनुसार, CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर स्वाट, सर्विलांस टीम और विभिन्न थानों की पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत प्रयासों से अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए. बरामद 111 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 35.20 लाख रुपये बताई गई है.
पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक कुल 418 खोए/चोरी हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस कराए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.21 करोड़ रुपये है.
थाना वार बरामद मोबाइल —
चंदौली – 12
मुगलसराय – 13
चकिया – 7
धानापुर – 8
अलीनगर – 4
बलुआ – 9
इलिया – 2
कंदवा – 7
नौगढ़ – 1
सकलडीहा – 31
शहाबगंज – 6
सैयदराजा – 7
सर्विलांस सेल – 4
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में CEIR पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं तथा आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी पुलिस थाना, CSC केंद्र या पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सहायता लें.










