Current Date

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

|
Published on: 28 July 2026, 4:42 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले की थाना अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 46.72 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर ट्रेन के जरिए बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने का धंधा करते थे.

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में 27 जुलाई को आरपीएफ से प्राप्त सूचना के आधार पर लोको कॉलोनी स्थित लोको ग्राउंड के पास संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान चार संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से कुल 46.72 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद हुई. मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुन्दन कुमार (19), शैलेन्द्र कुमार सिंह (37), मोहन पासवान (42) और जितेन्द्र कुमार सिंह (40) के रूप में हुई है। सभी आरोपी बिहार के रोहतास जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग शराब ठेकों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब खरीदकर इकट्ठा करते थे और बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाते हुए ट्रेनों के माध्यम से वहां ले जाकर अधिक कीमत पर बेचते थे. इस कारोबार से होने वाले मुनाफे से वे अपने शौक पूरे करते थे.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!