Current Date

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

|
Published on: 26 July 2026, 12:28 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले में एक बार फिर ऑटो में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाने वाला टप्पेबाजी गैंग सक्रिय हो गया है. ताजा मामला रविवार की दोपहर चहनिया चौराहे का है, जहां अस्पताल जा रही एक महिला को उचक्कों ने बातों में फंसाकर सोने का मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और तीन हज़ार रूपये ठग लिए. परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जिससे ठग आसानी से फरार हो गए.

जानकारी के अनुसार बाकड़पुर नई बाजार सकलडीहा निवासी राधिका देवी पत्नी शिवबचन यादव, अपनी भांजी को देखने के लिए रविवार की दोपहर सकलडीहा से टेंपो में सवार होकर चहनिया अस्पताल जा रही थीं. बताया जाता है कि सकलडीहा से ही एक संदिग्ध युवक उसी ऑटो में सवार हुआ और चहनिया तक उनके साथ आया. चहनिया चौराहे पर उतरते ही पहले से मौजूद उसके दो अन्य साथी भी वहां पहुंच गए. तीनों ने महिला को अपने झांसे में लेकर उनके गले का सोने का मंगलसूत्र कान का टॉप्स और 3000 नगदी ठग कर मौके से फरार हो गए.

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उनका आरोप है कि व्यस्त चौराहे पर उस समय कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था और सूचना देने के लगभग 2 घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची. जिससे आरोपियों को भागने का पर्याप्त समय मिल गया.

फिलहाल पुलिस आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी  फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!