Current Date

चंदौली में मवेशी तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 11 गोवंश से लदी पिकअप बरामद; पुल से कूदे तस्कर, एक की मौत

|
Published on: 25 July 2026, 3:12 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के जनपद में पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 11 गोवंश से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। पुलिस की घेराबंदी से घबराकर तस्करों ने सैदपुर पुल से नदी में कूदकर भागने का प्रयास किया.

पुल से छलांग लगाने के कारण दो तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल ले जाते समय आजमगढ़ निवासी काजू नामक एक तस्कर की रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल तस्कर का इलाज जारी है.

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अन्य आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गोवंश से लदी पिकअप वाहन को भी कब्जे में लेकर सभी 11 गोवंशों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया.

पुलिस ने गोवंश तस्करी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले में फरार आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.

यह पूरी कार्रवाई बलुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर पुल के पास हुई, जहां पुलिस की सतर्कता से गोवंश तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम हो गई.

कृष्णा मुरारी शर्मा सीओ —

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!