Current Date

Chandauli News: धानापुर में कोबरा के डसने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, CCTV में कैद हुई घटना, परिजनों में मचा कोहराम

|
Published on: 22 July 2026, 5:45 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—धानापुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 4 वर्षीय रघु पुत्र पवन सेठ की कोबरा सर्प के डसने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

मंगलवार देर शाम रघु खेलते-खेलते बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर पहुंच गया. दुकान में रखे करकट के नीचे एक कोबरा सर्प छिपा बैठा था. जैसे ही मासूम करकट के पास पहुंचा, सर्प ने उसे डस लिया.

शुरुआत में परिजनों को लगा कि बच्चे को करकट से चोट लगी है, इसलिए वे उसे पास के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए. लेकिन कुछ ही देर में उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. इसके बाद परिजन उसे लेकर कमालपुर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. बाद में स्थानीय लोगों ने सपेरे को बुलाकर कोबरा सर्प को पकड़वाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. मासूम रघु की असमय मौत से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई.

कोबरा सर्प को पकड़ता नंदलाल सपेरा —
अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!