Current Date

Chandauli News: सराय छोटू जहरकांड: इलाज के दौरान पत्नी की मौत, पति अस्पताल से फरार, खोजबीन जारी

|
Published on: 21 July 2026, 5:07 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सराय छोटू गांव में घरेलू विवाद के बाद पति-पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के मामले में नया मोड़ आया है. घटना में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में भर्ती पति सोमवार देर रात अस्पताल से अचानक फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, सराय छोटू गांव निवासी अजय यादव (26) और उसकी पत्नी सपना (23) ने रविवार देर रात कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था. दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सपना की मौत हो गई. वहीं अजय यादव का इलाज चल रहा था.

इसी बीच सोमवार देर रात अजय यादव अचानक अस्पताल से गायब हो गया. उसके फरार होने की सूचना मिलते ही परिजन और अस्पताल प्रशासन उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका.

घटना की सूचना पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया.

इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अस्पताल से पति के गायब होने की सूचना प्राप्त हुई है. मृतका के मायके पक्ष की तहरीर मिलने के बाद ससुराल पक्ष के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही फरार युवक की तलाश भी की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े
error: Content is protected !!