Current Date

Chandauli News: ओलंपियन शिवपाल सिंह को गलत नहीं फंसाया गया, साक्ष्यों के आधार पर हुई कार्रवाई: एएसपी चंदौली

|
Published on: 19 July 2026, 12:38 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—बलुआ थाना क्षेत्र में व्यापारी के साथ मारपीट और अवैध असलहे के प्रदर्शन के मामले में ओलंपियन शिवपाल सिंह को लेकर उठ रहे सवालों पर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चंदौली ने पुलिस का पक्ष स्पष्ट किया है. उन्होंने कहा कि ओलंपियन शिवपाल सिंह के खिलाफ की गई कार्रवाई पूरी तरह उपलब्ध साक्ष्यों और निष्पक्ष विवेचना के आधार पर की गई है.
एएसपी ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज में शिवपाल सिंह अपने भाई नन्दकिशोर सिंह और अन्य लोगों के साथ व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसी दौरान नन्दकिशोर सिंह के पास अवैध असलहा भी था, जिसे लहराकर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास किया गया. बाद में पुलिस ने उक्त अवैध असलहा भी बरामद कर लिया.
पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान एक अन्य घटना का भी सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों भाई एक साथ मौजूद हैं और नन्दकिशोर सिंह पर एक पिकअप चालक के साथ मारपीट तथा अवैध असलहा लहराने का आरोप है. इस मामले में भी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है.
एएसपी ने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों पर “ओलंपियन शिवपाल सिंह को गलत फंसाया गया” जैसी बातें तथ्यहीन और भ्रामक हैं. पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह कानून के अनुरूप और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की गई है तथा विवेचना में सामने आने वाले हर साक्ष्य का निष्पक्ष परीक्षण कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

अपर पुलिस अधीक्षक सदर —
अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!