Current Date

Chandauli News: चकिया ब्लॉक में महिला शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

|
Published on: 15 July 2026, 2:24 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— चकिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कोदोचक में महिला शिक्षक संघ (MSS) की ब्लॉक इकाई के गठन को लेकर बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अनुपमा सिंह ने की. इस दौरान संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और शिक्षिकाओं के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक में ब्लॉक इकाई के गठन एवं विभिन्न पदों के निर्धारण पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा विभागीय एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई.
बैठक में उपस्थित शिक्षिकाओं ने संगठन को मजबूत बनाने और महिला शिक्षकों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया. सभी ने संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता और सहयोग का भरोसा भी दिलाया.
इस अवसर पर चंद्र किरण, सीमा कुमारी, सुशीला, वंदना, यास्मीन, मोनिका, सची तिवारी, रीता राय, रेनू सोनकर एवं आभा सिंह सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

error: Content is protected !!