चंदौली— बबुरी थाना क्षेत्र के बबुरी क़स्बा में बुधवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक 14 वर्षीय बालिका ने संदिग्ध हाल में मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बालिका के माता-पिता ने दादा,चाचा और चाची पर हत्या का आरोप लगाया है.
मृतका की पहचान गौतम पटवा की पुत्री जान्हवी पटवा (14) के रूप में हुई है. घटना देर शाम 8 बजे की है.
मिली जानकारी के अनुसाऱ, बबुरी कस्बे के गौतम पटवा की छोटी बेटी जान्हवी पटवा बबुरी के निजी विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा थी. बुधवार की देर शाम उस समय कोहराम मच गया जब जान्हवी कमरे में छत की कड़ी से साड़ी के फंदे के सहारे लटकी हुई मिली. बालिका के पिता गौतम ने बताया कि जब वे कमरे में पहुंचे तो जान्हवी साड़ी के फंदे के सहारे लटकी रही थी. शव को देखते ही स्वजन में कोहराम मच गया. आनन-फानन में घर वालों ने शव को नीचे उतारा. मृतका के माता-पिता दादा फेक्कन पटवा, चाचा रवि पटवा व चाची श्रद्धा पर हत्या का आरोप लगाया. बबुरी थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.










