Current Date

वाराणसी के सर्राफा व्यापारी से पांच लाख की लूट का खुलासा, चंदौली के छह आरोपी समेत आठ गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, लूट की पूरी रकम, कार, बाइक और पिस्टल बरामद

|
Published on: 6 July 2026, 9:56 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से पांच लाख रुपये की लूट के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चंदौली जिले के छह युवक शामिल हैं। पुलिस ने लूट की पूरी रकम, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, बुलेट बाइक और एक पिस्टल बरामद की है। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
पुलिस के अनुसार, 27 जून को एक सर्राफा व्यापारी प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए उधार लेकर पांच लाख रुपये लेकर स्कूटी से घर लौट रहा था। बाटी-चोखा रेस्टोरेंट के पास बदमाशों ने उसका रुपयों से भरा झोला लूट लिया और फरार हो गए थे। मामले में चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेतगंज और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात रामनगर के लंका मैदान और बंदरगाह रोड क्षेत्र में दबिश देकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में चंदौली के सिपाही उर्फ विजय यादव, आकाश यादव, प्रद्युम्न यादव, गोविंद मौर्य, जावेद अख्तर और अमित कुमार शामिल हैं। इनके अलावा वाराणसी के आकाश सेठ और आशीष मौर्य को भी गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि वाराणसी निवासी आशीष मौर्य और प्रद्युम्न यादव ने अपने साथियों को व्यापारी की गतिविधियों और रुपये लेकर आने-जाने की सूचना उपलब्ध कराई थी। इसी सूचना के आधार पर पूरी वारदात की साजिश रची गई।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी आकाश सेठ ने पुलिस टीम पर पिस्टल से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के पांच लाख रुपये, एक स्विफ्ट कार, एक बुलेट बाइक, एक पिस्टल और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी आकाश सेठ और वाराणसी निवासी आशीष मौर्य के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है। चंदौली के युवकों की इस बड़ी लूटकांड में संलिप्तता सामने आने के बाद जिले में भी इस मामले की चर्चा तेज हो गई है।

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!