Current Date

Chandauli Crime: चंदौली में हर दूसरे दिन चोरी हो रही एक मोटरसाइकिल, घर और मंदिर भी चोरों के निशाने पर, कानून व्यवस्था और पुलिस गश्त पर उठ रहे सवाल

|
Published on: 6 July 2026, 4:55 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी से लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले करीब 15 दिनों के भीतर बाइक चोरी, घरों में सेंधमारी और मंदिरों से घंटा चोरी की एक दर्जन से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिले में हर दूसरे दिन एक बाइक चोरी हो रही है। लगातार हो रही इन वारदातों के बावजूद अधिकांश मामलों में अभी तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठने लगे हैं।
सबसे अधिक बाइक चोरी की घटनाएं सदर कोतवाली क्षेत्र में सामने आई हैं, जहां आए दिन वाहन चोरी की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। वहीं, मुगलसराय कोतवाली, सकलडीहा और धीना थाना क्षेत्रों में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दूसरी ओर, इलिया और शहाबगंज क्षेत्र के मंदिरों से घंटों की चोरी ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही घटनाओं के कारण लोग अपने घरों और वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कई मोहल्लों और गांवों में लोगों ने रात के समय स्वयं पहरा देना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की गश्त और निगरानी प्रभावी होती तो इतनी कम अवधि में चोरी की इतनी घटनाएं नहीं होतीं।
जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों ने पुलिस के सामने अपराधियों तक पहुंचने की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इन घटनाओं का खुलासा कर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे। आमजन ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने और लंबित मामलों का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।

अगला लेख

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: चंदौली क्राइम ब्रांच व चकिया पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़: पांच गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Chandauli News: चंदौली क्राइम ब्रांच व चकिया पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़: पांच गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

चंदौली में मवेशी तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 11 गोवंश से लदी पिकअप बरामद; पुल से कूदे तस्कर, एक की मौत

चंदौली में मवेशी तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 11 गोवंश से लदी पिकअप बरामद; पुल से कूदे तस्कर, एक की मौत

मुगलसराय फायर ब्रिगेड के पास सड़क पर मिला कछुआ, लोगों में कौतूहल; कोडीन के बाद कछुआ तस्करी को लेकर शुरू हुई चर्चाएं, कभी डीडीयू जीआरपी में कछुआ पकड़ने की लगती थी ढेर

मुगलसराय फायर ब्रिगेड के पास सड़क पर मिला कछुआ, लोगों में कौतूहल; कोडीन के बाद कछुआ तस्करी को लेकर शुरू हुई चर्चाएं, कभी डीडीयू जीआरपी में कछुआ पकड़ने की लगती थी ढेर
error: Content is protected !!