Current Date

Chandauli Crime: पैसों के विवाद में बवाल: लाठी-डंडों के बाद हवाई फायरिंग, CCTV में अवैध असलहे की मुठिया से हमला करते हुए कैद हुआ युवक

|
Published on: 5 July 2026, 6:18 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— धानापुर थाना क्षेत्र के रमरजाय चट्टी पर रविवार शाम पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पहले गाली-गलौज हुई, फिर लाठी-डंडे चले और इसके बाद एक पक्ष की ओर से कथित तौर पर हवाई फायरिंग कर दी गई। गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद डबरिया गांव निवासी अखिलेश सिंह उर्फ लाखन सिंह और धीना थाना क्षेत्र के महुरा गांव निवासी कलाधर सिंह उर्फ लालबहादुर सिंह के बीच तेरहवीं के कार्यक्रम में दिए गए पैसों को वापस करने के मुद्दे पर शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झड़प के दौरान एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग की गई। हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपी असलहे की मुठिया से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मारपीट में घायल कलाधर सिंह उर्फ लालबहादुर सिंह का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
सूचना मिलते ही सकलडीहा क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की गहन जांच जारी है।

अगला लेख

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: चंदौली क्राइम ब्रांच व चकिया पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़: पांच गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Chandauli News: चंदौली क्राइम ब्रांच व चकिया पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़: पांच गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

चंदौली में मवेशी तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 11 गोवंश से लदी पिकअप बरामद; पुल से कूदे तस्कर, एक की मौत

चंदौली में मवेशी तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 11 गोवंश से लदी पिकअप बरामद; पुल से कूदे तस्कर, एक की मौत

मुगलसराय फायर ब्रिगेड के पास सड़क पर मिला कछुआ, लोगों में कौतूहल; कोडीन के बाद कछुआ तस्करी को लेकर शुरू हुई चर्चाएं, कभी डीडीयू जीआरपी में कछुआ पकड़ने की लगती थी ढेर

मुगलसराय फायर ब्रिगेड के पास सड़क पर मिला कछुआ, लोगों में कौतूहल; कोडीन के बाद कछुआ तस्करी को लेकर शुरू हुई चर्चाएं, कभी डीडीयू जीआरपी में कछुआ पकड़ने की लगती थी ढेर
error: Content is protected !!