चंदौली—चकिया नगर के वार्ड नंबर तीन निवासी एक व्यवसायी की शनिवार की सुबह दुकान के शटर में प्रवाहित हो रहे बिजली करंट से स्पर्श से होने से मौत हो गई. व्यवसायी की मौत के बाद परिजनों ने कोहराम मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची चकिया कोतवाली पुलिस शव का कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजने की कार्रवाई में जुट गई.
मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड तीन शमशेरनगर निवासी पाखंडू चौहान पुत्र बचाऊ चौहान (52) के किराने की दुकान में शनिवार की सुबह शार्ट-सर्किट से आग लग गई थी. किसी तरह आपको बुझा दिया गया. आग बुझाने के बाद दुकान का शटर गिरते समय करंट की चपेट में आने से व्यवसायी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जानकारी होते ही परिजनों कोहराम मच गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई. इस संबंध में चकिया थाना अध्यक्ष अर्जुन प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक पंचनामा की कार्रवाई के बाद पत्नी लीलावती देवी की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.










