Current Date

1.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा करने वाले चंदौली जिले में तैनात उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला को मिला विभागीय सम्मान, जाने क्या है पूरा मामला

|
Published on: 24 June 2026, 6:04 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करने वाले साइबर थाना चंदौली के उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार शुक्ला को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान देशव्यापी ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रदान किया गया।

साइबर थाना में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला ने तकनीकी विश्लेषण, वित्तीय अन्वेषण और विभिन्न राज्यों की एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर संचालित साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा किया। जांच के दौरान बैंक खातों और म्यूल खातों की गहन पड़ताल करते हुए बैकवर्ड लिंकेज एनालिसिस के जरिए गिरोह के अंतरराज्यीय नेटवर्क तक पहुंच बनाई गई। अनुसंधान में यह भी सामने आया कि गिरोह से जुड़े खातों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर सात शिकायतें और दो एफआईआर पहले से दर्ज थीं। वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान कंप्यूटर उपकरण, बैंकिंग दस्तावेज, फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि साइबर ठगी से संबंधित लगभग 1.42 करोड़ रुपये की धनराशि को होल्ड कराया गया, जिससे पीड़ितों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अपने प्रशस्ति पत्र में कहा कि उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला की तकनीकी दक्षता, सूक्ष्म विश्लेषण क्षमता और त्वरित कार्रवाई ने न केवल एक बड़े साइबर अपराध का पर्दाफाश किया, बल्कि चंदौली पुलिस की प्रभावी कार्यशैली को भी प्रदर्शित किया है। प्रशस्ति पत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई गई है कि वे आगे भी इसी समर्पण और दक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

अगला लेख

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल
error: Content is protected !!