Current Date

Chandauli Crime: चंदौली में छात्र लवकुश यादव हत्याकांड में नए आरोपों से गरमाई सियासत, परिजनों ने साजिश की जताई आशंका एसपी आकाश पटेल से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

|
Published on: 17 June 2026, 10:28 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में हुए छात्र लवकुश यादव (16) हत्याकांड का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए पूरे प्रकरण में बड़ी साजिश की आशंका व्यक्त की है। परिजनों का कहना है कि हत्या करने वाले नाबालिग छात्र को पुलिस ने घटना के बाद निरुद्ध कर लिया था, लेकिन मामले में केवल एक आरोपी की भूमिका मान लेना उचित नहीं है। उनका आरोप है कि वारदात में अन्य लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।
परिजनों ने यह भी दावा किया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दूसरे व्यक्ति के मोबाइल फोन से मंगाया गया था। ऐसे में पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच होनी चाहिए।
मृतक पक्ष ने आदर्श इंटर कॉलेज की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि कॉलेज बंद होने के बावजूद वहां कोचिंग किसके आदेश पर संचालित की जा रही थी और घटना के समय व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी किसकी थी, इसकी भी जांच होनी चाहिए। मृतक के भाई दीपक यादव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा कथित साजिश में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों की मांग के बाद अब इस चर्चित छात्र हत्याकांड की जांच को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

अगला लेख

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल
error: Content is protected !!