Current Date

Chandauli Crime: चंदौली ने मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: 3 जून को एचडीएफसी बैंक के पास लूट की घटना में थे शामिल, अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

|
Published on: 7 June 2026, 2:16 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले के बलुआ तिराहा के पास रविवार की तड़के क्राइम ब्रांच और बलुआ पुलिस टीम ने एक मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है. इन लुटेरों ने चहनियां बाजार एचडीएफसी बैंक के सामने से बीते 3 जून को मोबाइल और रूपये लूट की वारदात को अंजाम दिया था. मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया.

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि चहनियां लूट कांड के आरोपी बलुआ तिराहा होते हुए चौबेपुर वाराणसी जाने की फिराक में है. पुलिस ने घेराबंदी कर लुटेरों को रोका तो आरोपी पुलिस टीम पर फायर झोक दिए. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से धानापुर का अटौली गांव निवासी अनुपम पांडे उर्फ गोलू (22) घायल हो गया. उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका साथी, बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर गांव के रहने वाले आकाश कुमार (21) को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. इस मुठभेड़ में पुलिस के एक दरोगा जमीलउद्दीन के हाथ में भी गोली लगी है जिनका उपचार कराया जा रहा है.

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक तमंचे, जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है. सकलडीहा क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बीते 3 जून को चहनियां बाजार में युवक के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है.

अगला लेख

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल
error: Content is protected !!