Current Date

Chandauli News: चंदौली में विश्व पर्यावरण दिवस और सीएम योगी के जन्मदिन पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

|
Published on: 5 June 2026, 8:50 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन और पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.कृष्णानंद पांडेय और डॉ. एके सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी डीडीयू नगर कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया. पौधरोपण कार्यक्रम में सीओ अरुण कुमार सिंह मौजूद सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया.

इस दौरान डॉ.कृष्णानंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश का सौभाग्य है, जो योगी आदित्यनाथ सीएम हैं. उन्होंने कहा ग्लेशियर पिघल रहा है और गर्मी रिकॉर्ड तोड़ हो रही है. हम सभी को वृक्ष लगाना ही चाहिए सिर्फ आज नहीं बरसात का सीजन आने वाला है. इतना वृक्ष लगाना चाहिए कि पर्यावरण संतुलन बना रहे. एक वृक्ष हम लोगों ने पर्यावरण दिवस के रूप में लगाया है और दूसरा वृक्ष उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष में लगाया है. हमने आवले का औषधि वृक्ष लगाकर ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनका जीवन भी इसी तरह निरोग रहे हैं. स्वस्थ रहें, इसी तरह से राष्ट्र व सनातन की सेवा करते रहें. उत्तर प्रदेश और भारत का गौरव बढ़ाते रहे. अलीनगर क्षेत्र में आज कुल 21 पौधे लगाए गए.

इस दौरान आयुष अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर एके सिंह ने सभी से अधिक से अधिक पौधरोपण किए जाने की अपील की और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि हमें न सिर्फ नियमित अंतराल में नए पौधों का रोपण करना है बल्कि उनकी रक्षा भी करनी है. इस दौरान राम सिंह पिंटू, राजू तिवारी, संपूर्णानंद पांडे, राकेश तिवारी, अमित सिंह गब्बर, विकास सिंह, उदयभान पांडे आदि मौजूद रहे.

अगला लेख

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित
error: Content is protected !!