Current Date

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

|
Published on: 4 June 2026, 9:04 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले की सदर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रक में अवैध तरीके से ले जाई जा रही बियर की 1210 पेटियों के साथ दो तस्करों को नेशनल हाईवे-19 से गिरफ्तार किया है. शराब की कीमत करीब 61 लाख रुपये है. यह शराब पंजाब से शराबबंदी वाले राज्य बिहार ले जाई जा रही थी.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खोकसर बाड़मेर राजस्थान के रहने वाला मूलाराम और हितेंद्र कुमार एक ट्रक में भूसी की आड़ में अवैध शराब छिपाकर नेशनल हाईवे- 19 से पंजाब से बिहार जा रहे हैं. सूचना मिलने के बाद टीम ने तुरंत सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी एनएच-19 पर नाकाबंदी की और ट्रक को रोक लिया. ट्रक की ड्राइवर सीट पर चालक और कंडक्टर सीट पर बैठे थे. पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि ट्रक में भूसी दाना है और उससे संबंधित बिल भी दिखाए.

लेकिन सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस ने ट्रक कि तलाशी ली. भूसी के बीच छिपाकर रखी गई 1210 पेटी अंग्रेजी शराब और बियर बरामद हुई.

पुलिस ने बरामद शराब/बियर और ट्रक को जब्त कर लिया है. मूलाराम और हितेंद्र कुमार के पास शराब से संबंधित कोई भी वैध कागजात या परमिट नहीं था. दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!