Current Date

चंदौली में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गूंजा पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों का मुद्दा: प्रेस क्लब के भवन के लिए मुख्यमंत्री को लिखेंगे पत्र

|
Published on: 31 May 2026, 8:04 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर चंदौली प्रेस क्लब के तत्वावधान में नगर स्थित एक होटल में विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले पत्रकारों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं, विसंगतियों और कुरीतियों को अपनी लेखनी के माध्यम से उजागर कर जनता और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को मिशन के रूप में अपनाने वाले पत्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद समाज के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि जनपद में कई जनप्रतिनिधि रहे, लेकिन अभी तक पत्रकारों के लिए स्थायी प्रेस क्लब भवन का निर्माण नहीं हो सका। उन्होंने चंदौली प्रेस क्लब के लिए भवन उपलब्ध कराने के मुद्दे को जिला स्तर से लेकर मुख्यमंत्री तक उठाने और हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी और संघर्ष के बल पर जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है। पत्रकार समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को सामने लाकर उन्हें समाधान की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार यादवेश कुमार ने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदला है। वर्तमान दौर में पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरी हो गई है, फिर भी पत्रकार निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से मूल्यों और विश्वसनीयता को बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. केएन पाण्डेय एवं सूर्य मुनि तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और हिंदी पत्रकारिता की परंपरा तथा समाज में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि दमदार बनारसी ने किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष राम अवतार तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव, जिला अध्यक्ष अमित द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय तिवारी, महामंत्री चंचल सिंह, संरक्षक संदीप कुमार, निजाम बाबू, मृत्युंजय तिवारी, शाकिर अंसारी, रंधा सिंह, शिवपूजन तिवारी, हरिशंकर सिंह, धनंजय, मुरलीधर गुप्ता, सुनील कुमार सहित जनपद के सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित
error: Content is protected !!