Current Date

पूर्व ब्लॉक प्रमुख और महिला पदाधिकारी के कथित रिश्तों को लेकर बवाल: घर में घुसकर महिलाओं ने पिटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो. पुलिस ने कहा अबतक नहीं मिली है तहरीर, P-7 न्यूज पर पढ़ें पूरी खबर

|
Published on: 28 May 2026, 6:54 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले की सियासत से जुड़ी एक चर्चित महिला पदाधिकारी और एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कथित करीबी संबंधों को लेकर बृहस्पतिवार को बड़ा बवाल खड़ा हो गया. मामला इतना बढ़ा कि पूर्व प्रमुख के परिवार की महिलाएं और परिजन कथित तौर महिला पदाधिकारी के घर पहुंच गए, जहां जमकर हंगामा और मारपीट हुई। घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घरवालों को लंबे समय से पड़ाव की रहने वाली सपा की एक महिला पदाधिकारी पर शक था कि उसका पूर्व ब्लॉक से नाजायज़ संबंध हैं। दोनों लगातार एक दूसरे के पास आते-जाते थें। जिसे लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के परिजनों को आपत्ति थी। इसे लेकर परिवार में तनाव चल रहा था। बृहस्पतिवार को विवाद अचानक उग्र हो गया और पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर की महिलाएं महिला सपा नेता के घर पहुंची और जमकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में महिला को आंख सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। घायल महिला पदाधिकारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। राजनीतिक गलियारों में भी इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

इनसेट– परिजनों और परिवार के बीच कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, घायल महिला को एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल—

पूर्व ब्लॉक प्रमुख और महिला पदाधिकारी को लेकर बृहस्पतिवार सुबह हुए विवाद के मामले में सीओ अरुण सिंह ने बताया कि दोपहर 12:15 बजे तक दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। बताया जा रहा है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुबह महिला पदाधिकारी के घर पहुंचे थे। कुछ देर बाद उनके परिजन भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सूत्रों के मुताबिक, परिजनों को लंबे समय से इस बात का शक था कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख का महिला पदाधिकारी के घर लगातार आना-जाना है। इसी बात को लेकर महिला पदाधिकारी की बेटी और पूर्व प्रमुख के परिजनों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के दौरान घर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मारपीट में घायल महिला पदाधिकारी को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार कराया गया। दूसरी ओर घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चर्चा है कि महिलाओ की पिटाई से घायल सपा की महिला नेता का इलाके में खासा रसूख था। ब्लैक स्कॉर्पियो से चलने और इलाके के हर पंचायत में दखल देने के लिए महिला नेता जानी जाती हैं।

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!