Current Date

Chandauli Crime: चकिया इलाके में लूट घटना में शामिल बदमाश का हाफ एनकाउंटर, ज्वेलरी दुकान से लूट की घटना में था शामिल

|
Published on: 28 May 2026, 2:42 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—चंदौली पुलिस एक बार फिर अपराधी पर कहर बनकर टूटी है. अब चकिया कोतवाली पुलिस ने एक अपराधी को गोली मारी है. दरअसल चकिया कस्बे में कल ज्वेलरी क़ी दुकान से लूटकांड के एक आरोपित को गुरुवार की अहले सुबह पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में घायल कर दिया. पुलिस आरोपित को दाहिने घुटनों में गोली लगी है. आरोपी को इलाज के लिए चकिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल आरोपित की पहचान मनीष कुमार यादव थाना क्षेत्र के रामगढ़ घोड़सर, भभुआ बिहार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मनीष साथी बदमाश संदीप चौधरी और विराट के साथ मिलकर 27 मई को चकिया कोतवाली क्षेत्र के चकिया बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चांदी की सिकड़ी देने के बहाने शटर गिराकर गल्ले में रखें करीब 5 हज़ार रुपए की लूट की घटना में शामिल था. चकिया कोतवाली पुलिस ने आज सुबह बनरसिया माइनर के पास घटना में प्रयुक्त तमाचा को बरामद करने गई थी इसी दौरान मनीष कुमार यादव ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और आत्मरक्षक पुलिस ने गोली चलाई. मनीष के दाहिने पैर में गोली लगी है. मनीष को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान
error: Content is protected !!