Current Date

चंदौली में दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत: पांच गंभीर रूप से घायल, सोनभद्र जिला अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है

|
Published on: 27 May 2026, 12:28 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के नौगढ थाना इलाके के मद्धुपुर मार्ग पर जयमोहनी पोस्ता गांव के समीप मंगलवार को रात देर रात तेज गतिरफ़्तार से आ रही पिकअप वाहन ने एक मोटरसाइकिल को धक्का मारते हुए टैक्टर ट्राली से जा भिड़ी. जिससे दोनों वाहन पलट गए. इस हादसे में टैक्टर ट्राली पर बैठे दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि ट्रैक्टर पर बैठे दो लोग और बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए. मृतक के शवों को जिला अस्पताल भेज दिया गया. वही घायलों का इलाज सोनभद्र जिला अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी अनुसार टैक्टर ट्राली सोनभद्र के मद्धुपुर से नौगढ़ की ओर आ रही थी. ट्रैक्टर पर चालक सहित चार लोग सवार थे. टैक्टर के पीछे एक मोटरसाइकिल भी आ रही थी. जिसपर बाइक सवार के साथ एक महिला व एक बच्चा सवार थे. पीछे से काफी तेज गति से आ रही पिकअप से मोटरसाइकिल में टक्कर मारते हुए टैक्टर ट्राली में भिड़ गई. जिससे बाईक गड्ढे में जा गिरी. वहीं टैक्टर ट्राली पलट गई. ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे नौगढ थाना क्षेत्र के नग्गू राम (72) और झूमरिया गांव निवासी राम लक्खन (61) की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय ग्रामीण में राहगीरों की सूचना पर नौगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है. घटना के बाद पिकअप चालक फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है वही पीकअप वाहन को जब्त कर लिया है.

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!