Current Date

अलीनगर के पचफेड़वा में दिनदहाड़े गोदाम से बाइक उड़ा ले गया चोर: सीसीटीवी में कैद हुईं बाइक चोरी की वारदात, तहरीर लेकर 3 दिन से जांच कर रही पुलिस

|
Published on: 5 May 2026, 3:46 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए. रविवार की अपराह्न एक शातिर चोर ने गोदाम में खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी बेहद सुनियोजित तरीके से बाइक चोरी कर फरार होता दिखाई दे रहा है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और नाराजगी का माहौल है.

दिनदहाड़े वारदात को अंजाम —

घटना रविवार करीब अपराह्न 3 बजे की है. महेवा गांव के रहने वाले नितेश कुमार गुप्ता पचपेड़वा में दुकान चलाते हैं. नितेश अपनी बाइक रोज की भांति रविवार की दोपहर बगल के मुन्ना साव के गोदाम में खड़ी कर दिये. दोपहर बाद एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और कुछ देर तक आसपास की गतिविधियों पर नजर रखता रहा. मौका मिलते ही उसने बाइक चोरी कर ली और फरार हो गया. जब नितेश दुकान से बाहर निकले तो बाइक गायब देखकर उनके होश उड़ गए. उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद उन्होंने तत्काल थाने पर इसकी तहरीर दी. दो दिन बीतने के बाद अभी अलीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित रोज थाने का चक्कर लगाने को विवश है.

सीसीटीवी में बाइक लेकर जाता चोर –
अगला लेख

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल
error: Content is protected !!