Current Date

चंदौली के गजधरा में पहले पिलाई शराब फिर दोस्त ने ही दोस्त को धारदार हथियार से किया वार: इलाज के दौरान अधेड़ की ट्रामा सेंटर में हुई मौत, गांव में तनाव

|
Published on: 3 May 2026, 5:48 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—शहाबगंज थाना क्षेत्र के गजधरा गांव में 30 अप्रैल को शराब के नशे में धुत दोस्त ने दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसमें घायल हुए 65 वर्षीय अधेड़ की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है.
जानकारी के अनुसार गजधरा गांव निवासी कोमल तिवारी (67) बीते 30 अप्रैल दिन गुरुवार को अपने मित्र फत्तेपुर खुर्द निवासी अमरनाथ यादव के संग रज्जुपुर स्थित देशी शराब की दुकान पर गए थे. दोनों ने पहले छक्क कर खूब शराब पिया उसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.
अमरनाथ यादव ने किसी धारदार हथियार से कोमल पर हमला कर दिया. जिससे कोमल मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी. घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय चंदौली में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया.
परिजन उन्हें आनन-फानन में ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज शुरू हुआ. लेकिन चोटें अधिक गंभीर होने के कारण शनिवार को इलाज के दौरान कोमल तिवारी की मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में तनाव का माहौल है. शहाबगंज पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. इस संबंध में चकिया का रघुराज ने बताया पुलिस मामले की हर एंगल से से जांच कर रही है. दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

अगला लेख

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल
error: Content is protected !!