Current Date

तीन दिन बाद भी चंदौली पुलिस के हाथ खाली. 50 हजार के इनामी सहित 54 गौ तस्कर अब भी फरार, रोहिताश पाल हत्याकांड के बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी बदलने का नतीजा भी सिफर… पढ़े पूरी खबर P-7 न्यूज पर

|
Published on: 19 February 2026, 7:56 am IST
Subscribe
ads

रिपोर्ट —जय प्रकाश तिवारी

चंदौली। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस और क्राइम ब्रांच की सक्रियता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दरअसल, मंगलवार को वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी स्तर से गौ तस्करों पर 50–50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था और 54 गौ तस्करों की सूची जारी की गई थी। इसमें सबसे ज्यादे वांछित चंदौली जिले के हैं, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी एक भी इनामी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
इनाम घोषित होने के बाद उम्मीद थी कि जिला पुलिस और क्राइम ब्रांच अभियान चलाएगी, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई बड़ी सफलता सामने नहीं आई। सूत्रों का कहना है कि नामजद और वांछित अपराधियों की लोकेशन ट्रैकिंग और दबिश की कवायद कागजों तक सीमित है। गौरतलब है कि जिले में रोहिताश पाल हत्याकांड के बाद तत्कालीन क्राइम ब्रांच प्रभारी आशीष मिश्रा को हटाया गया था। एसपी आदित्य लांघे ने उनकी जगह राम बदन को नई जिम्मेदारी सौंपी थी। यह बदलाव इसलिए किया गया था ताकि टीम को नई दिशा मिले और गंभीर मामलों में ठोस कार्रवाई हो सके, हालांकि नए क्राइम ब्रांच प्रभारी के आने के बाद भी टीम कुछ अबतक कुछ खास नहीं कर पाई है। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई मुख्य रूप से शराब और गांजा बरामदगी तक सीमित है, जबकि संगठित अपराध और बड़े गिरोहों के गुर्गे जिले में एक्टिव हैं। 54 इनामी गौ तस्करों की सूची जारी होने के बाद भी गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखना यह है कि जिला पुलिस और क्राइम ब्रांच कब तक इन फरार अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल करती है या फिर यह मामला भी फाइलों में सिमट कर रह जाएगा।

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
error: Content is protected !!