Current Date

चंदौली में जमीन के धाँधली में तीन एसडीएम हुए निलंबित : प्रमुख सचिव ने निलंबन का आदेश किया जारी, विराग़ पांडे, सतीश कुमार और लालता प्रसाद को किया गया निलंबित, वाराणसी मंडल युक्त को सौंप गई जांच

|
Published on: 5 February 2026, 3:11 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले क़े पंडित दीन दयाल उपध्याय नगर तहसील में 20 आरसी नोटिस वापस लेने और अवैध कब्जेदारों के पक्ष में आदेश पारित करने के आरोप में एसडीएम के पद पर तैनात तीन पीसीएस अधिकारियों को गुरुवार को निलंबित कर दिया है. जिसमें विराग पांडेय गाजियाबाद, लालता प्रसाद बुलंदशहर और सतीश कुमार जनपद एटा में एसडीएम के पद पर तैनात हैं. ये तीनों अधिकारी चंदौली में तहसीलदार के पद पर पहले में तैनात थे. निलंबन अवधि में तीनों राजस्व परिषद से संबद्ध रहेंगे. प्रमुख सचिव नियुक्ति एम. देवराज ने गुरुवार को निलंबन आदेश जारी किया.

इसके मुताबिक जिलाधिकारी चंदौली ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में तहसील स्तर पर उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 (1) के निस्तारित पत्रावालियों की जांच में पाया कि बेदखली की 20 नोटिस को वापस लिया गया है. ये भूमि खलिहान, चकमार्ग, कब्रिस्तान, नवीन परती और बंजर श्रेणी की बेशकीमती हैं. जिलाधिकारी ने इसके लिए एडीएम (न्यायिक) चंदौली, एसडीएम चकिया और अतिरिक्त एसडीएम चंदौली की तीन सदस्यीय समिति बनाते हुए इसकी जांच कराई. इसमें पाया गया कि तत्कालीन तहसीलदार विराग पांडेय, तत्कालीन पीठासीन अधिकारी लालता प्रसाद और तत्कालीन पीठासीन अधिकारी सतीश कुमार ने दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं किया. नोटिस वापस लिए जाने के साथ ही सार्वजनिक गांव सभा व आरक्षित श्रेणी की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के पक्ष में आदेश भी पारित किए गए. इससे सरकारी भूमि की भारी क्षति हुई है. डीएम की रिपोर्ट के आधार पर प्रमुख सचिव नियुक्ति ने इन तीनों पीसीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबत कर दिया है. इनके खिलाफ वाराणसी के मंडलायुक्त को जांच सौपी गई है. वही तीनों अधिकारी राजस्व परिषद कार्यालय लखनऊ से संबद्ध रहेंगे.

अगला लेख

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे
error: Content is protected !!