Current Date

चंदौली में गरीब मेधावी छात्राओं को साइकिल की सौगात : सूर्य हॉस्पिटल के डॉ. गौतम त्रिपाठी ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को बांटी साइकिल

|
Published on: 14 January 2026, 4:28 am IST
Subscribe

चंदौली— पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर में मंगलवार को तीन गरीब मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित की गई. साइकिल वितरण समारोह का आयोजन सीओ कार्यालय के बाहर किया गया. सूर्या अस्पताल के प्रतिष्ठित डॉक्टर गौतम त्रिपाठी और डॉक्टर यशी त्रिपाठी के सहयोग से छात्राओं में साइकिल का वितरण किया गया. समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने बताया कि लाल बहादुर इंटर कॉलेज की छात्रा अंजलि यादव, गायत्री इंटर कॉलेज की छात्रा अनीता और जनता हाई स्कूल की छात्रा निधि यादव को चयनित किया गया था. इन गरीब मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में डीडीयू सीओ अरुण कुमार सिंह और महिला थाना प्रभारी पूजा कौर मौजूद रही. क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने डॉक्टर गौतम त्रिपाठी और महिला थाना प्रभारी पूजा कौर ने डॉक्टर यशी त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.

साइकिल के साथ छात्राएं —

इस मौके पर डॉ. गौतम त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा ही समाज में बदलाव का एकमात्र एंगल है. इन छात्राओं के पास संसाधनों की कमी थी, जिसे देखते हुए समाजसेवी दुर्गेश सिंह के सुझाव पर यह सहयोग और कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सूर्या हॉस्पिटल का उद्देश्य है कि कोई भी मेधावी छात्र संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहा जाएं. इस पहल की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है और यह कदम अन्य संस्थानों के लिए भी एक प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है.

अगला लेख

चंदौली में महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप: कार्रवाई न होने से बढ़ा हौसला, पीड़िता ने अलीनगर थाने पर दी तहरीर, गिरफ्तारी की मांग

चंदौली में महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप: कार्रवाई न होने से बढ़ा हौसला, पीड़िता ने अलीनगर थाने पर दी तहरीर, गिरफ्तारी की मांग

चंदौली में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला: 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय, महिला शिक्षक संघ ने स्कूल का समय बदलने की उठाई थी मांग

चंदौली में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला: 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय, महिला शिक्षक संघ ने स्कूल का समय बदलने की उठाई थी मांग

चंदौली के फत्तेपुर खुर्द गांव के समीप डीसीएम -बुलेट की आमने-सामने टक्कर, बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत, चालक सहित डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा

चंदौली के फत्तेपुर खुर्द गांव के समीप डीसीएम -बुलेट की आमने-सामने टक्कर, बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत, चालक सहित डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा

चंदौली के तेल्हारा गांव में पुराने विवाद में राइफल से फायरिंग: 10 लोग हुए घायल, एसपी ने कहा कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ झगड़ा P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

चंदौली के तेल्हारा गांव में पुराने विवाद में राइफल से फायरिंग: 10 लोग हुए घायल, एसपी ने कहा कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ झगड़ा P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

चंदौली के भोजापुर में कुत्ते को बचाने के फेर में मोटरसाइकिल गिरी: बाइक सवार महिला की मौत, भाई गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

चंदौली के भोजापुर में कुत्ते को बचाने के फेर में मोटरसाइकिल गिरी: बाइक सवार महिला की मौत, भाई गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

चंदौली में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या: मानसिक रूप से बीमार थी, घर से बिना बताए निकली थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

चंदौली में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या: मानसिक रूप से बीमार थी, घर से बिना बताए निकली थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
error: Content is protected !!